Dry Lips in Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अगर आपके लिप्स भी ड्राई हो जाते हैं और उसमें जलन होने लगती है, तो इसका सीधा मतलब है। तेज धूप और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन होना इससे होंठ फटने और सूखने लगते हैं। ऐसा तब ज्यादा होता है जब आप ज्यादा से ज्यादा समय धूप में बिताते हैं, तो सूरज की तेज किरणें होंठों की नाजुक परत को नुकसान पहुंचाती हैं, जबकि बार-बार साबुन और सैनिटाइजर का इस्तेमाल होंठों की नमी छीन लेता है। इसके बचाव के लिए शहद, गुलाबजल, मलाई और हल्दी जैसे घरेलू उपाय बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
इसके साथ ही शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी, तरबूज और नारियल पानी का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, गर्मी में होंठो को मुलायम बनाने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
Lip Hydration Tips: होंठ फटने का कारण

- डिहाइड्रेशन
- सनलाइट
- हवा
- सीधे लिप बाम लगाना
- होंठ चाटने की आदत
- मैट लिपस्टिक
Dry Lips Treatment at Home: होंठ को फटने से बचाने के उपाय
1. नारियल का तेल
अगर आप भी गर्मी में अपने होंठों को फटने से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फटे होंठों के घाव को जल्दी ठीक करते हैं। इसका इस्तेमाल आप दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा हमारी स्किन के साथ-साथ लिप्स के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, इसके इस्तेमाल से त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। इसका कूलिंग इफेक्ट फटे होंठों की जलन और दर्द को शांत करता है। गर्मी में आप ताजी एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर भी दिन में एक या दो बार होंठों पर लगा सकते हैं।

5. खीरे का रस
खीरा सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी में अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने का सबसे अच्छा ऑप्शन खीरा है। अगर आपके होंठों में रूखेपन की वजह से कालापन या दर्द आ गया है, तो खीरे के एक टुकड़े को हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। इसका रस होंठों को जरूरी विटामिन्स देता है जिससे होंठ मुलायम होते हैं।
3. घर की ताजी मलाई
आपने भी सुना होगा कि अगर होंठ फट जाए, तो उसके ऊपर मलाई लगाने से वो सॉफ्ट और पिंक हो जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फैट होती है, जो सूखे और फटे होंठों को पोषण देती है। इसे आप रात को सोने से पहले उंगली की मदद से धीरे-धीरे होंठों पर मालिश करें। सुबह उठने पर आपको अपने होंठ काफी सॉफ्ट महसूस होंगे।



Download Android App
Download iOS App




