Durga Puja Saree Ideas: ट्रेडिशनल से ग्लैमरस तक, काजोल और नुसरत जहां के इन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन!

Summary :

काजोल, सुष्मिता सेन और रानी मुखर्जी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हर साल पंडाल होपिंग के लिए सिल्क और जामदानी साड़ियों को प्राथमिकता देती हैं। आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन आप अपने लुक को कैसे खास बना सकती हैं।

Durga Puja Saree Ideas: इस बार दुर्गा पूजा के जश्न में अगर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो पारंपरिक बंगाली साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। काजोल, सुष्मिता सेन और रानी मुखर्जी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हर साल पंडाल होपिंग के लिए सिल्क और जामदानी साड़ियों को प्राथमिकता देती हैं। आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन आप अपने लुक को कैसे खास बना सकती हैं।

Nusrat Jahan

cotton saree for Durga Puja
cotton saree for Durga Puja( Source: Social Media)

बंगाली परंपरा में लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी का अलग ही महत्व है। नुसरत जहां की तरह ऐसी साड़ी आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसे ब्राइट रेड ब्लाउज के साथ पेयर करें। इसके अलावा, सुष्मिता सेन की तरह ऑफ-व्हाइट साड़ी को रेड ब्लाउज के साथ पिन-अप करके पहनने से भी बेहद एलिगेंट लुक मिलता है।

Kajol

How to style Bengali sarees
How to style Bengali sarees( Source: Social Media)

अगर आप पारंपरिक लाल-सफेद लुक से थोड़ा हटकर कुछ मॉडर्न और लाइट ट्राई करना चाहती हैं, तो काजोल की तरह खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी चुनें। यह आपको भीड़ में एकदम फ्रेश और ग्रेसफुल लुक देगी।

Rani Mukerji

Durga Puja saree collection 2026
Durga Puja saree collection 2026( Source: Social Media)

अगर आपका मन रेड या पिंक पहनने का नहीं है, तो आप वाइब्रेंट यलो या गोल्डन साड़ी का चयन कर सकती हैं। रानी मुखर्जी की तरह पीली साड़ी दुर्गा पूजा के माहौल में बहुत ही खिलकर आती है।

Devoleena Bhattacharjee

Durga Puja saree collection 2026( Source: Social Media)
Durga Puja saree collection 2026( Source: Social Media)

सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि सही एक्सेसरीज भी आपके लुक को निखारती हैं। देवोलीना भट्टाचार्य की तरह परफेक्ट बंगाली वाइब पाने के लिए साड़ी के साथ माथे पर बड़ी लाल बिंदी, बालों को साइड-पार्टिंग के साथ खुला रखें और सिंदूर लगाना न भूलें।

Also Read: Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा पर पाना है परफेक्ट बंगाली लुक? इस बार वॉर्डरोब में शामिल करें बंगाल की ये 5 पारंपरिक साड़ियां

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।