Easy Arabic Mehndi Design: शादी हो या कोई फेस्टिवल सीजन महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा में बेहद शुभ माना जाता है। शादीशुदा महिलाओं से लेकर छोटी बच्चियां हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं। इन दिनों खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप खूबसूरत हाथों के लिए बैक हैंड मेहंदी लगा सकते हैं। आइए देखते हैं बैक हैंड मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन।
Easy Arabic Mehndi Design: इस अक्षय तृतीया हाथों पर लगाएं Arabic Mehndi
1. Floral Arabic Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी की ये डिज़ाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रही है। इसमें पूरे हाथ को भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए कलाई से शुरू करते हुए एक टेढ़ी लाइन खींचकर Index Finger तक ले जाएं। अब इसमें बड़े-बड़े फूल और पत्तियां बनाएं। इसके बाद, डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए फूलों और पत्तियों पर मेहंदी से हल्की शेडिंग करें।
2. Dome Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड लाइनों और खाली स्पेस के लिए जानी जाती है। ईद पर गुंबद वाली इस डिजाइन में आपको काफी यूनिक और ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। इसके साथ आप अपने पसंद के हिसाब से नेल आर्ट भी करवा सकती हैं।
3. Arabic 3D Mehndi Design

यह मेहंदी डिजाइन फुल फ्लोरल जाल पैटर्न पर है। कलाई से लेकर उंगलियों तक गुलाब के फूलों से जाल सा थ्री डी लुक दिया गया है, ये हाथों को भरा और मॉर्डन दिखाती है। यह मेहंदी डिजाइन हर ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। इस बार ईद के लिए यूनिक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो ये वाली जरूर ट्राई करें।
4. Finger Mehndi Design

इस बार अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहते, तो सिर्फ उंगलियों पर डिज़ाइन बना सकते हैं। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इसे बनाने के लिए उंगलियों के बीच में रिंग जैसे पैटर्न बनाएं। इन्हें आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। जैसे प्लेन लाइन और डॉट्स या फिर जालीदार रिंग। इसे बनाने में मात्र 5 से 10 मिनट लगते हैं।
5. Arabic Bel Mehndi Design
























