Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अब बेहद करीब है और हर तरफ इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस खास मौके पर अगर आप परंपरा के साथ मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड हसीनाओं का एथनिक फैशन आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन बन सकता है।
इस गणेशोत्सव पर अपने लुक से हर किसी को इम्प्रेस करने के लिए आप इन स्टार्स के स्टाइल को री-क्रिएट कर सकती हैं।
Alia Bhatt

आलिया भट्ट का ये लुक बेहद ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव है. उन्होंने सिल्क की ऑरेंज और मैजेंटा कलर की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने धोती स्टाइल में ड्रेप किया है. एक्ट्रेस ने सिंपल एक्सेसरीज के साथ अपने इस महाराष्ट्रीयन लुक को पूरा किया है. इसे गणेश चतुर्थी पर जरूर ट्राई किया जा सकता है.
Ananya Panday

अनन्या पांडे भी इस ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही है. उन्होंने हैवी इयररिंग्स कैरी किए है, जो उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर आप उनके इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट कर सकती हैं.
Rakul Preet Singh

ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस लुक के लिए आप रकुल प्रीत सिंह के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने येलो कलर की साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया है. गले में हैवी नेकलेस, कमर में कमरबंद और कानों में इयररिंग्स पहनकर उन्होंने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया है.
Shilpa Shetty

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस साड़ी लुक से भी इंस्पिरेशन लिया जा सकता है. मल्टीकलर की साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज पेयर किया है. खुले बाल और सटल मेकअप में को काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं.
Janhvi Kapoor

अगर आप साड़ी के अलावा कुछ हैवी लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उन्होंने इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी पहनी है और बालों में ब्रेड बनाई है.


Download Android App
Download iOS App




