Ganesh Chaturthi 2026: गणेश उत्सव के लिए बनवा लें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे पीले रंग के सूट, देखें डिजाइन

Summary :

आप भी गणेश चतुर्थी और उत्सव के दिनों में ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के यलो सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश उत्सव में पीला रंग अत्यंत शुभ माना जाता है, जो त्योहार के माहौल में एक खास चमक और ऊर्जा भर देता है। यदि आप भी गणेश चतुर्थी और उत्सव के दिनों में ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के यलो सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

कीर्ति सुरेश

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

कीर्ति ने बंधेज प्रिंट वाली यलो फ्रॉक कुर्ती पहनी है, जिसमें ‘V’ नेकलाइन दी गई है। इसके साथ गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाला दुपट्टा लुक को बेहद रिच बनाता है। इसे पिंक-टोन मोनोक्रोमेटिक मेकअप और हैवी इयररिंग्स के साथ पेयर करें।

राशा थडानी

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

फेस्टिव और कम्फर्टेबल लुक के लिए प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लेन फैब्रिक का कलीदार प्लाजो बनवाएं। कुर्ती के दामन और प्लाजो के बॉटम पर गोल्डन लेस वर्क करवाएं और इसे लाइटवेट शिफॉन दुपट्टे के साथ कम्प्लीट करें।

रूपाली गांगुली

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल टच पसंद है तो एम्ब्रॉयडरी लेस वर्क वाला सूट चुनें। कुर्ती की नेकलाइन और दुपट्टे पर हैवी बॉर्डर सूट को फेस्टिव वाइब देता है। इसे वेवी हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट झुमकों के साथ स्टाइल करें।

श्वेता तिवारी

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

मिरर वर्क आउटफिट्स रात या दिन दोनों के फंक्शंस में खूब जमते हैं। श्वेता की तरह यलो शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग शरारा कैरी करें, जिस पर मिरर वर्क की छोटी-छोटी बूटियां हों। इस लुक को नेचुरल मेकअप और हैवी इयररिंग्स के साथ फ्लॉन्ट करें।

Also Read: Ganesh Chaturthi 2026: जानिए गणेश चतुर्थी पर जानें कौन-से रंग पहनना होगा शुभ?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।