Ganesh Chaturthi 2026: जानिए गणेश चतुर्थी पर जानें कौन-से रंग पहनना होगा शुभ?

Summary :

यदि आप भी इस गणेश चतुर्थी अपने लुक को खास बनाने के साथ-साथ बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन शुभ रंगों के outfits चुनें।

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बप्पा के स्वागत का सबसे खास मौका होता है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर कोई श्री गणेश की कृपा पाने और घर में सकारात्मकता लाने के लिए उत्सुक रहता है। शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, त्योहारों पर सही रंग के कपड़े पहनना ऊर्जा और भाग्य को आकर्षित करता है।

यदि आप भी इस गणेश चतुर्थी अपने लुक को खास बनाने के साथ-साथ बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन शुभ रंगों के outfits चुनें।

Yellow

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

भगवान गणेश को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। पीला रंग ज्ञान, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग का कुर्ता-पायजामा, पीले रंग की रेशमी साड़ी या अनारकली सूट।

Green

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

हरा रंग बुद्धिमत्ता, नई शुरुआत और प्रकृति का प्रतीक है। जैसा कि बप्पा को दूर्वा बहुत पसंद है, हरा रंग पहनने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। बोतल ग्रीन या पेस्टल शेड का एथनिक वियर।

Red

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

मंगलमूर्ती के पूजन में सिंदूर और लाल फूलों का विशेष महत्व है। लाल रंग उत्साह, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। पारंपरिक लाल कांजीवरम साड़ी, चंदेरी सूट या नेहरू जैकेट के साथ एथनिक कुर्ता।

Orange

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

केसरिया रंग पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा होता है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यह रंग आपके रूप में अलग ही निखार लाता है। सिल्क या कॉटन में नारंगी एथनिक कुर्ती या कुर्ता सेट।

Also Read: Ganesh Chaturthi 2026: गणेशोत्सव में दिखना है सबसे खास? आलिया, अनन्या और जाह्नवी के इन एथनिक लुक्स से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।