Handmade Jewelry Lovers के लिए कुंदन, मिरर और स्टोन वर्क वाले 5 Latest Silk Thread Bangles Designs, देखते ही हो जाएगा प्यार!

Summary :

Handmade Bangles Designs: शादी-व्याह से लेकर तीज-त्योहारों तक, हर पारंपरिक अवसर पर महिलाएं एथनिक वियर को कंप्लीट करने के लिए कंगन पहनती है। फिर चाहे सूट हो, लहंगा हो या फिर साड़ी, कंगन आपके ट्रेडिशनल लुक पर चार चांद लगा देते हैं। मार्केट में कंगन की बहुत सारी वेराइटी देखने को मिल जाएगी, लेकिन हैंडमेड सिल्क के धागों से बने कंगन हमेशा से ही ट्रेंड में रहे हैं। यह पहनने में लाइट और दिखने में सुंदर लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी Handmade Bangles के शौकीन हैं और सिल्क थ्रेड कंगन की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर आपके…

Handmade Bangles Designs: शादी-व्याह से लेकर तीज-त्योहारों तक, हर पारंपरिक अवसर पर महिलाएं एथनिक वियर को कंप्लीट करने के लिए कंगन पहनती है। फिर चाहे सूट हो, लहंगा हो या फिर साड़ी, कंगन आपके ट्रेडिशनल लुक पर चार चांद लगा देते हैं।
मार्केट में कंगन की बहुत सारी वेराइटी देखने को मिल जाएगी, लेकिन हैंडमेड सिल्क के धागों से बने कंगन हमेशा से ही ट्रेंड में रहे हैं। यह पहनने में लाइट और दिखने में सुंदर लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी Handmade Bangles के शौकीन हैं और सिल्क थ्रेड कंगन की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर आपके लिए 5 लेटेस्ट Silk Thread Bangles Designs बताए गए हैं जो आपको काफी पसंद आएंगे।

Handmade Bangles Designs: सिल्क थ्रेड वाले 5 कंगन जो लुक पर लगाएंगे चार चांद

1. Kundan Thread Bangles Design

Handmade Bangles Designs
Handmade Bangles Designs (Photo: Social Media)
ये खूबसूरत कुंदन वाले सिल्क थ्रेड कंगन आपके लुक को संवारेगा। इसकी खास डिज़ाइन आपको एक यूनिक लुक देगी। आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।

2. Maggam Work Bangle Design

Handmade Bangles Designs
Handmade Bangles Designs (Photo: Social Media)
कढ़ाईदार मागम वर्क वाले कंगन के साथ आपको परफेक्ट साउथ इंडियन लुक मिलेगा। यह खूबसूरत डिज़ाइन वाले कंगन का सेट शादियों से लेकर त्योहार तक, शानदार ट्रेडिशनल लुक के लिए एकदम सही है।

3. Silk Thread Bangles with Mirror Work

Handmade Bangles Designs
Handmade Bangles Designs (Photo: Social Media)
अगर आपको मिरर वर्क पसंद है? तो मिरर वाली ये सिल्क थ्रेड कंगन आजकल ट्रेंड में हैं और आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हैं। ये कई सारे रंगों में आते हैं। यह विंटेज और क्लासिक स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एकदम बेस्ट हैं। आप इन्हें  साड़ियों, अनारकली ड्रेस और लहंगों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

4. Multi Colour Silk Thread Bangles

Handmade Bangles Designs
Handmade Bangles Designs (Photo: Social Media)
अगर आप रंगों के शौकीन हैं तो यह कंगन सेट आपके लिए बिल्कुल बेस्ट रहेगा। अलग-अलग रंगों वाला यह कंगन मल्टीकलर लहंगे और साड़ी के साथ काफी मैच करेंगे। यह आपको एक कूल और यूनिक लुक देगा।

5. Silk Thread Bangles with Stones

Handmade Bangles Designs
Handmade Bangles Designs (Photo: Social Media)
स्टोन और एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले ये कंगन एलिगेंस से भरपूर हैं। चाहे आपको विंटेज लुक पसंद हो या कैजुअल मॉडर्न वाइब वाली फेमिनिन स्टेटमेंट पीस, ये कंगन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। यह तीज-त्योहारों के लिए एकदम सही ऑप्शन है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।