Hariyali Teej Makeup Look: इस हरियाली तीज ट्राई करें ये बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्पायर्ड मेकअप लुक्स

Summary :

अगर आप इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो बॉलीवुड डीवाज़ से इंस्पिरेशन लेना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपके लिए लेकर आये आपके लिए परफेक्ट तीज लुक।

हरियाली तीज नजदीक है और ऐसे में खूबसूरत कपड़ों के साथ-साथ मेकअप भी उतना ही खास होता है। अगर आप इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो बॉलीवुड डीवाज़ से इंस्पिरेशन लेना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपके लिए लेकर आये आपके लिए परफेक्ट तीज लुक।

Janhvi Kapoor Glow Up Look

teej Makeup Look
teej Makeup Look( Source: Social Media)

अगर आपको हाइलाइटेड और ग्लोइंग लुक पसंद है, तो फाउंडेशन में थोड़ा सा लिक्विड हाइलाइटर मिलाकर लगाएं। पलकों पर शिमरी आईशैडो, गालों पर हल्का ब्लश और होठों पर लिप ग्लॉस लगाकर अपना ग्लैम लुक पूरा करें।

Anushka Sharma Minimal Makeup Look

Teej Makeup ideas
Teej Makeup ideas( Source: Social Media)

सिंपल और एलिगेंट दिखने के लिए अनुष्का का यह लुक बेस्ट है। लाइट बीबी क्रीम, गालों पर हल्का सा ब्लश, शेप्ड आइब्रोज़ और न्यूड लिप बाम लगाएं। घर की पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए यह झटपट तैयार होने वाला परफेक्ट लुक है।

Alia Bhatt Smokey Eye Look

Teej Makeup ideas( Source: Social Media)
Teej Makeup ideas( Source: Social Media)

अपनी साड़ी या सूट के साथ डिफ़रेंट टच देने के लिए आलिया का ग्रीन स्मोकी आई लुक ट्राई करें। पलकों पर ग्रीन आईशैडो लगाएं, लोअर लैशलाइन पर काजल को हल्का स्मज करें, मस्कारा से लैशेज को वॉल्यूम दें और लिप्स को न्यूड रखें। शाम की पार्टीज़ के लिए यह लुक बेहद खास है।

Kareena Kapoor Flawless Makeup Look

Teej Makeup ideas( Source: Social Media)
Teej Makeup ideas( Source: Social Media)

रॉयल और शॉर्प लुक के लिए अपनी स्किन टोन का परफेक्ट बेस फाउंडेशन लगाएं। चेहरे को शेप देने के लिए हल्की कॉन्टूरिंग करें, आँखों पर ग्लिटर बेस्ड मेटैलिक आईशैडो के साथ विंग्ड आईलाइनर लगाएं। हरियाली तीज पर यह लुक आपको एकदम परफेक्ट फेस्टिव वाइब देगा।

Also Read: Hariyali Teej Saree Design: इस हरियाली तीज इन लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स से पाएं एकदम ‘रॉयल ट्रेडिशनल’ लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।