Hariyali Teej Saree Design: इस हरियाली तीज इन लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स से पाएं एकदम ‘रॉयल ट्रेडिशनल’ लुक

Summary :

अगर आप भी इस तीज पर भीड़ से अलग हटकर एकदम 'रॉयल और एलिगेंट' दिखना चाहती हैं, तो आपकी साड़ी का चुनाव सबसे अहम है। आइए जानते हैं इस सीजन की सबसे ट्रेंडी और रॉयल साड़ी डिजाइन्स के बारे में, जो आपको एक परफेक्ट महारानी लुक देंगी।

सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। झूलों की पींगें, मेहंदी से सचे हाथ, हरी-लाल चूड़ियों की खनक और पारंपरिक पोशाक इस दिन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

अगर आप भी इस तीज पर भीड़ से अलग हटकर एकदम ‘रॉयल और एलिगेंट’ दिखना चाहती हैं, तो आपकी साड़ी का चुनाव सबसे अहम है। आइए जानते हैं इस सीजन की सबसे ट्रेंडी और रॉयल साड़ी डिजाइन्स के बारे में, जो आपको एक परफेक्ट महारानी लुक देंगी।

Banarasi & Chanderi Silk

Teej special saree
Teej special saree( Source: Social Media)

जब बात रॉयल लुक की हो, तो बनारसी साड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। गहरा हरा या बॉटल ग्रीन रंग की बनारसी सिल्क साड़ी, जिस पर गोल्डन जरी का हैवी वर्क हो आप पहन क्लासी लुक क्रिएट कर सकती है। इसके साथ कटवर्क या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहनें।

Tissue Silk Saree

 Simple hariyali teej sare
Simple hariyali teej sare( Source: Social Media)

आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच टिशू सिल्क का काफी क्रेज है। यह हल्की होने के साथ-साथ एक बेहतरीन शाइन और रॉयल ग्रेस देती है। पेस्टल ग्रीन, ऑलिव ग्रीन या गोल्ड-टोन टिशू साड़ी जिस पर महीन गोटा-पत्ती या जरी का बॉर्डर हो। इसे स्लीवलेस या कोहनी तक की लंबाई वाले कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर करें।

Bandhani & Leheriya

Hariyali teej 2026
Hariyali teej 2026( Source: Social Media)

तीज और सावन का त्यौहार राजस्थानी लहरिया और बांधनी के बिना अधूरा माना जाता है। हरे और लाल/गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाली गोटा-पत्ती बॉर्डर की लहरिया साड़ी। यह डिजाइन पूजा और दिन के फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट और आरामदायक रहता है।

Organza Saree with Zari Border

Hariyali teej 2026( Source: Social Media)
Hariyali teej 2026( Source: Social Media)

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न तड़का लगाना चाहती हैं, तो आर्गेंजा साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। फ्लोरल प्रिंटेड या थ्रेड वर्क वाली लाइट ग्रीन आर्गेंजा साड़ी, जिस पर थिक जरी या आरी-वर्क का बॉर्डर हो। यह साड़ी आपको फ्लोई, सॉफ्ट और क्लासी लुक देती है।

Also Read: Silk Saree Blouse Designs: सिल्क साड़ी के साथ ट्राई करें ब्लाउज के ये ‘धांसू’ डिजाइंस, देखते ही दिल हार बैठेंगे लोग!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।