Hartalika Teej 2026: Hartalika Teej पर झटपट लगाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस, देखते रह जाएंगे लोग

Summary :

अगर आप भी आखिरी वक्त में हाथों को खूबसूरत रूप देना चाहती हैं और आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो ये 5 आसान और झटपट बनने वाले मेहंदी डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं।

Hartalika Teej 2026: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, पूजा-अर्चना करती हैं और पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में हाथों की मेहंदी का एक अलग ही स्थान है।

अक्सर तीज की तैयारियों, पूजा-पाठ की व्यवस्था और घर के कामों के बीच महिलाओं के पास मेहंदी लगाने के लिए बहुत कम समय बचता है। अगर आप भी आखिरी वक्त में हाथों को खूबसूरत रूप देना चाहती हैं और आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो ये 5 आसान और झटपट बनने वाले मेहंदी डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं।

Arabic Bail Design

Hartalika Teej 2026
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

यह डिजाइन कम समय में सबसे रॉयल और एलिगेंट लुक देती है। हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगली तक जाने वाली यह बेल 5 से 10 मिनट में आसानी से लग जाती है।

Gol Tikki Design

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

अगर आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं, तो हथेली के बीचों-बीच गोल टिक्की बनाएं और उंगलियों को बारीक आकृतियों से भर लें। यह पारंपरिक डिजाइन सदाबहार है और झटपट तैयार हो जाती है।

Bracelet Style Mehndi

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

कलाई पर ब्रेसलेट या चूड़ी की तरह बनी यह मेहंदी पैटर्न हाथों को काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह रचने के बाद बहुत सुंदर लगती है।

Minimalist Floral Boota

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

अगर आपको हल्की और सोबर मेहंदी पसंद है, तो हथेली और हाथों के पीछे छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों के बूटे बनाएं। यह मिनिमल लुक आजकल काफी ट्रेंड में है और बहुत जल्दी बन जाता है।

Finger Highlight Pattern

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

अगर आप पूरी हथेली में मेहंदी नहीं भरना चाहतीं, तो सिर्फ उंगलियों पर बारीक और हैवी डिजाइन बनाएं और हथेली को खाली छोड़ दें या हल्की बिंदी लगाएं। यह लास्ट-मिनट के लिए सबसे स्मार्ट और ट्रेंडी चॉइस है।

Also Read: Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स, देखते ही रह जाएंगे सब!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।