मानसून का मौसम आते ही बालों के झड़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खान-पान और स्ट्रेस के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने बालों को सुंदर और मजबूत बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बाल काफी जल्दी झड़ने और सफ़ेद होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे के बारे में, जिसे करके आप अपने बालों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ झड़ने से भी रोक सकते हैं।
Hair Fall Treatment at Home: बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय
1. प्याज का रस (Onion Juice)

प्याज का रस बालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार और घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। इसमें सल्फर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है और नए बालों को उगाता है। इसे बनाने के लिए एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को कॉटन की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं और 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें।
2. नारियल तेल और करी पत्ता (Coconut Oil and Curry Leaves)

करी पत्ता सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एमीनो एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और उन्हें पतला होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप नारियल तेल में करी पत्ते डालकर तब तक उबालें, जब तक पत्ते काले न हो जाएं। इसके बाद तेल को छानकर ठंडा कर लें और इसे हफ्ते में दो बार बालों में लगाएं।
3. मेथी के दाने (Fenugreek Seeds)

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों का झड़ना रोकने और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें। फिर सुबह इनका पेस्ट बनाकर इसमें दही मिलाएं। फिर इस मास्क को अपने बालों और जड़ों में लगाएं और एक घंटे बाद धो लें।
4. एलोवेरा जेल (Aloe Vera)

एलोवेरा में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को काफी तेजी से बढ़ाते हैं और स्कैल्प की खुजली या इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए एलोवेरा के पौधे से ताजा जेल निकालकर इसे सीधे अपने स्कैल्प पर लगाएं और इसे 1 घंटे लगाने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
5. ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं बल्कि, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसे बनाने के लिए दो ग्रीन टी बैग्स को एक कप गर्म पानी में उबालें। फिर इसे ठंडा करके इससे बालों को धोएं और जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें और एक घंटे बाद साफ पानी से धो लें।


Download Android App
Download iOS App




