Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का पावन त्योहार बच्चों के लिए बेहद खास और उत्साह से भरा होता है। इस साल भारत में जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के इस मौके पर जहाँ मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, वहीं बच्चों को छोटे कान्हा और नन्ही राधा के रूप में सजाने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय है। स्कूलों, सोसायटियों और कार्यक्रमों में जब नन्हे-मुन्ने बाल-गोपाल और राधा रानी बनकर पहुँचते हैं, तो हर किसी का दिल जीत लेते हैं।
अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने बच्चों को ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लुक देना चाहते हैं, तो ये 5 आउटफिट्स और स्टाइलिंग आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे।
1. ‘राधा-स्टाइल’ रंग-बिरंगा लहंगा

छोटी बच्चियों के लिए राधा रानी से प्रेरित लहंगा एक बेहतरीन ऑप्शन है। पेस्टल पिंक, पीला, पीच, लाइलैक या हल्का हरा रंग बच्चों पर बहुत खिलता है। भारी कपड़ों की जगह हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या छोटे फूलों की प्रिंट वाला लहंगा चुनें। आउटफिट के साथ हल्का दुपट्टा, नन्ही चूड़ियाँ, फ्लोरल ज्वेलरी और खूबसूरत हेयर क्लिप्स पेयर करें।
2. नन्हे कान्हा के लिए ‘धोती-कुर्ता’

छोटे लड़कों को बाल-गोपाल का रूप देने के लिए धोती-कुर्ता सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है। पीले रंग की कॉटन धोती के साथ हल्का कुर्ता पहनाएं और कंधे पर नीले या पीले रंग का स्टोल डालें। माथे पर मोर पंख, हाथ में छोटी बांसुरी और गले में कंठी माला पहनाएं। बच्चे के कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए सॉफ्ट ट्रेडिशनल जूती या आरामदायक जूते ही पहनाएं।
3. भाई-बहन के लिए Matching लुक

अगर आप भाई-बहन दोनों को तैयार कर रहे हैं, तो मैचिंग या कंट्रास्ट कलर थीम चुन सकते हैं। भाई के लिए नीले बॉर्डर वाला पीला धोती-कुर्ता और बहन के लिए उसी शेड में गुलाबी, पीला या पीच लहंगा चुनें।
4. छोटे बच्चों के लिए फ्रॉक और धोती-कुर्ता

छोटे बच्चों को तैयार करते समय स्टाइल से ज्यादा उनके आराम का ख्याल रखना जरूरी है। चुभने वाले गोटे-पट्टी वाले कपड़ों की जगह सॉफ्ट फैब्रिक वाला ट्रेडिशनल फ्रॉक या हल्का कॉटन लहंगा पहनाएं। मलमल या सॉफ्ट कॉटन की धोती-कुर्ता सबसे बेहतर रहता है। साथ में बस एक छोटा मोर पंख हेडबैंड लगा दें।
5. आउटफिट के साथ एक्सेसरीज

बिना एक्सेसरीज के कृष्ण और राधा का लुक अधूरा लगता है, ताजे फूलों का गजरा, छोटी बिंदी, फ्लोरल हेडबैंड और रंग-बिरंगी चूड़ियाँ। मोर पंख वाला मुकुट, नन्ही बांसुरी और तुलसी या मोतियों की माला।


Download Android App
Download iOS App




