Gold Maang Tikka Designs: 3 ग्राम सोने में बनवाएं मांग टीका, ब्राइडल लुक में लग जाएंगे चार- चाँद

Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

Gold Maang Tikka Designs: शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में लोग पहले से ही कई तरह-तरह की तैयारियां कर लेते हैं, हर ब्राइड का सपना होता है कि वो अपने इस दिन में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आए, आइए आपको कुछ सोने के मांग टीका डिजाइन दिखाते हैं, जिसे पहनकर आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।

Gold Maang Tikka Designs: 3 ग्राम सोने में बनवाएं मांग टीका

1. Floral Maang Tikka Designs

Gold Maang Tikka Designs
Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

अगर आपको फूल पसंद हैं तो आपको मांगटीका भी फूल डिजाइन वाला खरीदना चाहिए। इस डिजाइन के मांगटीका देखने में काफी हैवी लगते हैं और खूबसूरत भी होते हैं। फूल वाले मांगटीका के भी काफी सारे टाइप्स होते हैं। जैसे कुछ मांगटीका में सिर्फ नीचे का हिस्सा फ्लोरल डिजाइन होता है तो कुछ की चेन भी फूलों वाली होती है।

2. Ghungroo Maang Tikka Designs

Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

मांगटीका और उसमें भी घूंघरू लगा हुआ, कितना सुंदर दिखेगा। अगर आप सोने के मांगटीका ले ही रहे हैं तो घूंघरू वाले लें। ये काफी यूनिक डिजाइन है और खूबसूरत भी लगता है। ये डिजाइन ब्राइडल लुक पर और भी ज्यादा जचेगा।

3. Heavy Gold Maang Tikka Designs

Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

अगर आपको हैवी जूलरी का शौक है तो आपको ऐसे राउंड मांग टीका खरीदने चाहिए। हैवी स्टाइल वाले मांगटीका ब्राइडल लुक की शोभा बढ़ाता है।

4. Matha Patti Maang Tikka

Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

आप स्पेशल लुक पाना चाहती हैं तो माथा पट्टी को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके फेस की खूबसूरती को बढ़ा देगी। आप इसमें स्टोन और पर्ल वर्क या फिर चेन वाली डिजाइन भी पहन सकती हैं।

5. Heart Shape Maang Tikka

Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Gold Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और खुद के लिए खूबसूरत गोल्ड मांग टीका तलाश रही हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट हार्ट शेप झुमका पैटर्न मांग टीका एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस तरह के मांग टीका डिजाइन को आप किसी भी सुनार की दुकान पर सोने में बनवा सकती हैं या ऑनलाइन वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं। इसे आप अपने लहंगे या साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को क्लासी टच दे सकती हैं।

Also Read: 22K Gold Chandbali Earrings: लेटेस्ट 22K गोल्ड चांदबाली से बढ़ाएं चेहरे का नूर, बजट में मिलेगा मनचाहा लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।