‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं है’, बीच भाषण में संभल CO पर भड़क उठे Owaisi, नेतन्याहू का जिक्र कर आगे बहुत कुछ बोला…; देखें Video

Owaisi warns Sambhal CO

Owaisi Warns Sambhal CO: यूपी के संभल में तैनात CO कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जुमे की नमाज को लेकर सख्त निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग ईरान के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे या सड़क पर नारेबाजी या मातम मनाएंगे तो पुलिस उनका बढ़िया से इलाज करने की लिए तैयार रहेगी। साथ ही CO ने आगे कहा कि जिन लोगों को ईरान के नाम पर छाती पीटनी है, वो सीधे ईरान ही चले जाएं। फिलहाल, सीओ के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीओ के बयान पर जमकर हमला बोला है।

Owaisi Warns Sambhal CO: संभल सीओ ने क्या कहा था?

Owaisi Warns Sambhal CO
Owaisi Warns Sambhal CO (Source: Social Media)

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने संभल सीओ की आलोचना की है। उन्होंने कहा है, “यह मुल्क किसी के बाप का नहीं है जो हमें जाने के लिए बोल रहे हैं”. ओवैसी ने एक जनसभा के दौरान संभल के CO का वीडियो देखा और उसके बाद अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। वायरल वीडियो में सीओ कुछ यूं करते हुए दिख रहे हैं। सीओ पीस कमेटी की बैठक में मुसलमानों को थाने में बुलाते हैं और उनको ईरान का नाम लेकर धमकाते हैं। क्या यह देश (CO) के बाप का है? देश संविधान से चलेगा या किसी की जुबान से?

देखें असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो

इतना ही नहीं ओवैसी ने आगे कहा, “संभल सीओ बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हैं. क्या गारंटी है कि कल को इजरायल के समर्थन में रैली हो तो क्या उसे वो रोक देंगे? उल्टे-उल्टे जय जय कार के नारे लगाएंगे। देश में बोलने की आजादी है, कानून भी है, फिर क्यों किसी के हक छीने जा रहे हैं. हालांकि, जनसभा के दौरान AIMIM चीफ कई मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ALSO READ: Uttam Nagar तरुण हत्याकांड को लेकर मुस्लिम कौम पर क्या बोल गए Owaisi, बजरंग दल का भी किया जिक्र; देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।