आपका भी बार-बार सूखता है गला? जानिए कहीं आप भी डायबिटीज के शिकार तो नहीं

Summary :

Diabetes Warning Signs: कभी-कभी मामूली से दिखने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं, लेकिन हम उन लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। जब बॉडी आपको बार-बार कोई न कोई संकेत दे रही हो, तब आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार प्यास लगना या फिर गला सूख जाना, इस तरह के लक्षण एक साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं, बार-बार गला सूखने से क्या होता है। Diabetes Warning Signs: डायबिटीज का संकेत जब बार-बार प्यास…

Diabetes Warning Signs: कभी-कभी मामूली से दिखने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं, लेकिन हम उन लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। जब बॉडी आपको बार-बार कोई न कोई संकेत दे रही हो, तब आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार प्यास लगना या फिर गला सूख जाना, इस तरह के लक्षण एक साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं, बार-बार गला सूखने से क्या होता है।

Diabetes Warning Signs: डायबिटीज का संकेत

Diabetes Warning Signs
Diabetes Warning Signs (Source: Social Media)
  • जब बार-बार प्यास लगती है, तब ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उनके शरीर में पानी की कमी पैदा होने के कारण ऐसा हो रहा है।
  • लेकिन जरूरी नहीं है कि ये लक्षण सिर्फ पानी की कमी की तरफ इशारा कर रहा हो।
  • बार-बार प्यास लगना डायबिटीज का संकेत साबित हो सकता है।
  • खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान के कारण डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी हो सकती है।

समझिए क्या है वजह

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी को जब अतिरिक्त शुगर को छानने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है, तब बार-बार पेशाब आती है और डिहाइड्रेशन के कारण प्यास लगती है।
  • मुंह या फिर गला सूखना, ये लक्षण भी इसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं।
  • इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए जिससे पता चल पाए कि कहीं आपको डायबिटीज तो नहीं है।

Diabetes Signs: लक्षणों पर ध्यान देना है जरूरी

Diabetes Signs
Diabetes Signs (Source: Social Media)
  • हर समय भूख लगना, डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
  • डायबिटीज होने पर अचानक वजन घट सकता है।
  • शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए।
  • डायबिटीज की वजह से ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • जब शरीर में एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हों, तब डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: सावधान! कच्चा चुकंदर खाना पड़ सकता है भारी, इन 3 समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।