नई पीढ़ी सीखेगी मराठी भाषा, जानें शिक्षा मंत्री दादाजी ने क्यों की सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य

Summary :

Marathi Mandatory in Maharashtra School: मराठी भाषा को लेकर पहले से विवाद चलता आया है। इसी बीच राज्य के शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने एक अधिसूचना जारी कर राज्य भर के सभी माध्यमों और सभी प्रबंधन बोर्डों के अंदर आने वाले स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य विषय बना दिया है। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने विधानसभा को सूचित किया कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Marathi Mandatory in Maharashtra School: मराठी को अनिवार्य विषय बना दिया दादाजी भुसे विधानसभा में विधायक हारून खान द्वारा उठाए गए एक प्रश्न…

Marathi Mandatory in Maharashtra School: मराठी भाषा को लेकर पहले से विवाद चलता आया है। इसी बीच राज्य के शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने एक अधिसूचना जारी कर राज्य भर के सभी माध्यमों और सभी प्रबंधन बोर्डों के अंदर आने वाले स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य विषय बना दिया है। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने विधानसभा को सूचित किया कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Marathi Mandatory in Maharashtra School: मराठी को अनिवार्य विषय बना दिया

Marathi Mandatory in Maharashtra School
Marathi Mandatory in Maharashtra School (Source: Social Media)

दादाजी भुसे विधानसभा में विधायक हारून खान द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि 1 मार्च, 2020 को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी माध्यमों और सभी प्रशासनों के स्कूलों में मराठी को अनिवार्य विषय बना दिया गया है। कुछ अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय बोर्डों में मराठी को “द्वितीय भाषा” या “तृतीय भाषा” के रूप में पढ़ाया जाना अनिवार्य है। किसी भी हालात में मराठी को हटाया नहीं जा सकता।

Marathi Language in School: सभी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी मराठी

Marathi Language in School
Marathi Language in School (Source: Social Media)

विधायक हारून खान द्वारा एक विशेष विद्यालय के संबंध में उठाई गई शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, भुसे ने कहा कि शिक्षा विभाग तुरंत उस विद्यालय का निरीक्षण करेगा। यदि यह पाया जाता है कि वहां मराठी नहीं पढ़ाई जा रही है, तो विद्यालय को कानूनी प्रावधानों से सूचित कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में मराठी पढ़ाने का नियम केवल सरकारी स्कूलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निजी, गैर-सरकारी और विदेशी बोर्डों से जुड़े स्कूलों में भी लागू किया जाएगा

Marathi Language in School: नियम तोड़ने पर मान्यता रद्द

Marathi Language in School (1)
Marathi Language in School (Source: Social Media)

उन्होंने कहा कि मराठी राज्य की आधिकारिक भाषा है, इसलिए यह आवश्यक है कि नई पीढ़ी इसे सीखे और इसके संरक्षण में योगदान दे। राज्य सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। जिन स्कूलों में मराठी नहीं पढ़ाई जा रही है, उन्हें इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया जाएगा और जो संस्थान इस आदेश का पालन करने में विफल रहेंगे, उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

ALSO READ: जो स्कूल नहीं पढ़ाएगा मराठी भाषा उसकी मान्यता होगी रद्द! महाराष्ट्र सरकार के इस फरमान ने बढ़ाई हलचल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।