Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के पावन दिनों में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और घर-घर में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का विधिवत पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
हालांकि कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां व्रत और पूजा के पूर्ण फल को कम कर सकती हैं। इसलिए शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। ऐसे में यदि आप भी इस बार नवरात्र व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 7 महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें, ताकि मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे। आइए जानते हैं, नवरात्री के दौरान क्या करें और क्या ना करें।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के जरूरी नियम

क्या करें?
- नवरात्र के दौरान सूर्योदय से पूहले उठकर स्नान करना चाहिए।
- अगर आप व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तब भी सात्विक भोजन करें। मन को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें।
- इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ या ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करें।
- अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें। नवरात्र में दान का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।
- अष्टमी या नवमी के दिन छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उन्हें भोजन कराएं और उपहार दें, क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है।
Chaitra Navaratri 2026 Par Kya Na Kare: क्या न करें?

- इस दौरान तामसिक भोजन जैसे कि मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें। ध्यान रखें, ‘जैसा अन्न वैसा मन’, इसलिए शुद्धता बनाए रखें।
- शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों तक बाल कटवाने, दाढ़ी बनाने या नाखून काटने से बचना चाहिए।
- पूजा के समय बेल्ट, जूते या पर्स जैसी चमड़े की वस्तुओं का उपयोग न करें। ये सात्विक ऊर्जा को कम करते हैं।
- देवी मां शांति की प्रतीक हैं। ऐसे में इन दिनों में किसी का अपमान करने, अपशब्द बोलने व घर में कलह करने से बचना चाहिए। इससे पूजा का फल कम हो जाता है।
- अगर आपने घर में अखंड ज्योति जलाई है, तो घर को कभी खाली न छोड़ें। ज्योति का बुझना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए उसमें घी या तेल समय-समय पर भरते रहें।
Also Read: राम नवमी 2026 पर करें ये 6 विशेष उपाय, बसरेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा


Download Android App
Download iOS App




