Uttam Nagar तरुण हत्याकांड को लेकर मुस्लिम कौम पर क्या बोल गए Owaisi, बजरंग दल का भी किया जिक्र; देखें Video

Summary :

Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand: दिल्ली के उत्तम नगर में होली का रंग गिरने के बाद जिहादियों ने खून की होली खेल ली और 27 साल के हिंदू युवक तरुण की भीड़ ने हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी बीच इस हत्याकांड को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय ‘उत्पीड़न’ का शिकार हो रहा है और नफ़रत की राजनीति बढ़ रही है। उनके इस बयान से देश भर की राजनीति और सामाज में हड़कंप मच गया है। Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand: देखें…

Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand: दिल्ली के उत्तम नगर में होली का रंग गिरने के बाद जिहादियों ने खून की होली खेल ली और 27 साल के हिंदू युवक तरुण की भीड़ ने हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी बीच इस हत्याकांड को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय ‘उत्पीड़न’ का शिकार हो रहा है और नफ़रत की राजनीति बढ़ रही है। उनके इस बयान से देश भर की राजनीति और सामाज में हड़कंप मच गया है।

Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand: देखें ओवैसी का वीडियो

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खासतौर पर उत्तम नगर में तरुण कुमार की हत्या और MCD की बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की है। ओवैसी ने कहा कि होली पर दो पड़ोसियों (एक हिंदू और एक मुस्लिम) के बीच नोकझोंक शुरू हुआ। उन्होंने आगे कहा, ‘एक महिला पर गंदा पानी फेंका गया, फिर आपस में लड़ाई हुई। इसमें तरुण कुमार की जान चली गई। पुलिस 80 वर्षीय बुजुर्ग, 3 महिला और 2 बच्चों को उठा ले गए।

Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand: बजरंग दल को लेकर क्या बोले ओवैसी?

Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand
Owaisi Reaction On Tarun Hatyakand (Source: Social Media)

इतना ही नहीं AIMIM चीफ ने आगे आरोप लगाया कि, ‘बजरंग दल ने इसे हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक जंग बताया। इसके बाद MCD ने पंजा लेकर आरोपी के घर तोड़ दिए। “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यह कार्रवाई की गई।” इस दौरान ओवैसी ने 12 साल के एक बच्चे का वीडियो भी दिखाया और पूछा, “इस बच्चे के मन में यह नफ़रत कहां से आई? बच्चे के मन में नफरत किसने भरा?” इस बयान के बाद, ओवैसी का यह तंज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Uttam Nagar Tarun Murder Case: क्या है उत्तम नगर तरुण हत्यकांड?

Uttam Nagar Tarun Murder Case
Uttam Nagar Tarun Murder Case (Source: Social Media)

होली के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव देखने को मिला। दो पड़ोसियों के बीच कहा-सुनी हो गई। एक मुस्लिम महिला पर रंग पड़ जाने से वह एक हिंदू परिवार पर भड़क उठी; उसने इस मामूली सी बात को बहुत बड़ा बना दिया और हाथापाई पर उतर आई। इसके बाद हुई झड़प में, हिंदू परिवार के एक युवक तरुण कुमार की हत्या कर दी गई। इस हत्या से इलाके में हंगामा मच गया और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोज़र चलाकर उसे गिरा दिया और आरोपी को जेल भेज दिया है।

ALSO READ: Uttam Nagar में जिहादियों को मिला करारा जवाब! 27 साल के तरुण की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूकें वाहन, मृतक की मां ने खोली पुलिस की पोल; देखें Video

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।