Badshah ‘Tateeree’ Controversy: ‘टिटरी’ विवाद में Badshah को मिला Santy Sharma का साथ, रैंप वर्ल्ड पर कहा- “इस बारे में जानकारी कम है…”

Summary :

Badshah ‘Tateeree’ Controversy: पंजाबी सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह वैसे तो अपने गानों के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने नए गाने ‘टटीरी’ की कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में रैपर का ये गाना रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही इसके लिरिक्स को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा है, यहां तक की रैपर के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग समेत कई थानों में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं अब इस मामले में सिंगर शेंटी शर्मा ने भी अपनी बात रखी है। Badshah ‘Tateeree’…

Badshah ‘Tateeree’ Controversy: पंजाबी सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह वैसे तो अपने गानों के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने नए गाने ‘टटीरी’ की कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में रैपर का ये गाना रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही इसके लिरिक्स को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा है, यहां तक की रैपर के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग समेत कई थानों में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं अब इस मामले में सिंगर शेंटी शर्मा ने भी अपनी बात रखी है।

Badshah ‘Tateeree’ Controversy: ‘टिटरी’ विवाद में Badshah को मिला Santy Sharma का साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Santy Sharma (@santy_sharma_official)

मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ के आपत्तिजनक बोलों की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। ऑफिशियल बयान जारी करने के बाद भी, उन्हें कई लोगों की तरफ से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, हाल ही में एक साथी कलाकार ने उनका समर्थन किया है। हिप-हॉप सिंगर सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बादशाह का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी गाने का ऑडियो उसके वीडियो से काफी पहले तैयार हो जाता है, जबकि वीडियो टीम आमतौर पर अलग से काम करती है। उनका यह बयान तेज़ी से वायरल हो गया और वे ऑनलाइन ट्रेंड करने लगे।

शेंटी शर्मा ने बादशाह की फोटो के साथ अपने पोस्ट में लिखा, ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जॉनर है जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रिफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते है। कोई भी गाना वीडियो बनने के बहुत पहले ऑडियो बन जाता है। वीडियो टीम अलग होती है और बड़े आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह को पता भी नहीं होता कि उसका वीडियो ऐसा बनने वाला है.’

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज जो कुछ बादशाह या बाकी के आर्टिस्ट्स भारत में भुगत रहे है उसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंडिया में रैप सुनने वाले लोगों को इस आर्ट फॉर्म के बारे में जानकारी कम है। अगर गाने की कोई लाइन गलत है तो उसके लिए लिरिक्स अपडेट या चेंज करवा देना चाहिए, लेकिन जिस तरह से बिना पूरा मामला समझे बादशाह को जज किया जा रहा है वो गलत है।’ शेंटी शर्मा ने आगे अपनी बातों के लिए माफी मांगते हुए लिखा, ‘अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो उसके लिए दिल से सॉरी पर सच यही है.’

कौन है Santy Sharma?

Badshah 'Tateeree' Controversy
Badshah ‘Tateeree’ Controversy( Source: Social Media)

सैंटी शर्मा मध्य प्रदेश के रतलाम से हैं और उन्होंने भारतीय हिप-हॉप जगत में अपनी एक मज़बूत पहचान बनाई है। उन्होंने पिछले साल अपने एल्बम ‘Reborn’ से डेब्यू किया था। इसके तुरंत बाद, उन्होंने ‘Housefull 5’ में एक रैप परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार शामिल हैं। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर उनके 41.6k फॉलोअर्स हैं। उनके इस बयान ने जल्द ही ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी, जिसके चलते इंटरनेट पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा।

बादशाह के नए गाने को लेकर क्या विवाद है?

Badshah 'Tateeree' Controversy( Source: Social Media)
Badshah ‘Tateeree’ Controversy( Source: Social Media)

बादशाह को अपने नए गाने ‘टटीरी’ के विवादित बोलों की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। लोगों ने रैपर पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, जो “स्कूल जाने वाली छोटी बच्चियों का यौन शोषण करते हैं।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनकी आलोचना की और उन्हें एक नोटिस जारी किया। हरियाणा के अधिकारियों ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की। आलोचना और कानूनी मुश्किलों के बीच, सिंगर ने एक वीडियो मैसेज शेयर करके गाने के लिए माफी मांगी। बादशाह ने खुद को “हरियाणा का बेटा” भी बताया। गाना ‘टटीरी’ अब सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

Also Read: Tateeree’ गाने से खुली Badshah की असली सोच? भद्दे बोलों पर मचा बवाल, अब बचाव में उतरे Bollywood के ये लोग!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।