Tateeree’ गाने से खुली Badshah की असली सोच? भद्दे बोलों पर मचा बवाल, अब बचाव में उतरे Bollywood के ये लोग!

Summary :

Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर Badshah इन दिनों अपने हरियाणवी गाने ‘Tateeree’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के रिलीज होते ही इसके कुछ बोल और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी फीडबैक देखने को मिली। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। बताया जा रहा है कि गाने में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के डांस वाले दृश्य और कुछ लिरिक्स पर आपत्ति जताई गई। इसी मामले में हरियाणा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और…

Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर Badshah इन दिनों अपने हरियाणवी गाने ‘Tateeree’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के रिलीज होते ही इसके कुछ बोल और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी फीडबैक देखने को मिली। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा सकता है।

बताया जा रहा है कि गाने में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के डांस वाले दृश्य और कुछ लिरिक्स पर आपत्ति जताई गई। इसी मामले में हरियाणा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और मामला इतना बढ़ गया कि हरियाणा महिला आयोग ने भी नोटिस जारी कर रैपर को सफाई देने के लिए बुलाया।

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और विवाद के बाद गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Badshah Tateeree Song Controversy: रैप कल्चर को लेकर सामने आया बड़ा बयान

Badshah Tateeree Song Controversy
Badshah Tateeree Song Controversy ( Source : Social Media)

इस पूरे विवाद के बीच रैपर Santy Sharma ने खुलकर बादशाह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में अक्सर रैप म्यूजिक और उसके लिरिक्स को गलत तरीके से समझ लिया जाता है।

सैंटी शर्मा के मुताबिक, रैप म्यूजिक में कई बार लिरिक्स का अंदाज अलग होता है और यह एक खास स्टाइल की एक्सप्रेशन होती है। लेकिन भारत में लोग इसे तुरंत अश्लील या गलत मान लेते हैं। उनका कहना है कि कलाकारों की बात को समझने के लिए रैप कल्चर की बैकग्राउंड  को भी समझना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी गाने से लोगों को ठेस पहुंचती है तो कलाकार माफी मांग सकता है, लेकिन हर बार कलाकार को कठघरे में खड़ा करना सही नहीं है।

सैंटी शर्मा के बयान के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है और कई लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

Badshah FIR News: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी किया समर्थन

Badshah FIR News
Badshah FIR News ( Source: Social Media)

सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स वर्ल्ड से भी बादशाह को सपोर्ट मिला है। भारत के स्टार बॉक्सर Vijender Singh ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की कि इस मामले को ज्यादा तूल न दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कलाकारों से कभी-कभी गलती हो जाती है, लेकिन अगर वह माफी मांग ले तो लोगों को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए। विजेंदर सिंह ने यह भी कहा कि अगर हर बात पर कलाकारों को निशाना बनाया जाएगा तो लोग मनोरंजन के क्षेत्र में कुछ नया करने से डरने लगेंगे।

वहीं दूसरी ओर, विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और कई ओर्गनइजेशंस ने इस गाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद इस मामले में क्या फैसला आता है और क्या यह विवाद यहीं खत्म होता है या आगे और बढ़ता है।

 

Sangram Singh Reaction: ऐसे गाने नहीं बनने चाहिए’ – संग्राम सिंह का सीधा हमला

Sangram Singh Reaction
Sangram Singh Reaction ( Source : Social Media)

रैपर Badshah के हरियाणवी गाने ‘Tateeree’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रेसलर और Bigg Boss फेम Sangram Singh ने भी इस मामले पर अपनी तीखी फीडबैक  दी है।

संग्राम सिंह का कहना है कि आजकल कई गानों में ऐसी भाषा और कंटेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, जो समाज और खासकर युवाओं के लिए सही नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के गाने बनने ही नहीं चाहिए, क्योंकि इनका असर सीधे समाज पर पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई रैपर अपने गानों में अपशब्दों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जो संगीत की असली पहचान को खराब कर रहा है। संग्राम का मानना है कि संगीत का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना और पॉजिटिव मैसेज देना होना चाहिए, न कि विवाद पैदा करना।

Read More: The 50 Show: Divyaa Agarwal ने Prince Narula के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- “मुझे सच बोलने पर…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।