Mobile Phone Blast Viral Video: आजकल हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल होता रहता है जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। मगर उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं, जो लोगों को डरा देते हैं। या फिर पूरी तरह से हैरान कर देते हैं और साथ में सावधान भी करते हैं।
आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो फिर आपने ऐसी कई वीडियो देखी होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं, आखिर ऐसा इस वीडियो क्या है, जो वीडियो इतना वायरल हो रहा है।
Mobile Phone Blast Viral Video: वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजर आता है कि एक छोटी बच्ची सोफे पर बैठी है और फोन चला रही है। वो फोन में कुछ देख रही है और तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसको देखकर है कोई हैरान हो जाता है। दरअसल, अचानक वो फोन ब्लास्ट कर जाता है और बच्ची डर के मारे सोफे से नीचे गिर जाती है। इसके बाद वो वहां से रोते हुए चली जाती है। वायरल हो रहा वीडियो यह सोचने पर मजबूर करता है कि बच्चों को फोन देना चाहिए या फिर नहीं। वैसे तो बच्चों से फोन जितना दूर रखा जाए, वही सही है और वीडियो को देखने के बाद तो यही फैसला सही लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपके भी बच्चे मोबाइल फोन चलाते हैं,
तो फिर….
सावधान हो जाओ 🥺 pic.twitter.com/rRwAjGXgiH— ᵐᵗᵠ (@55MTQ_) March 11, 2026
अभी जिस वीडियो को आपने देखा है, उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @55MTQ_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- यह AI है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत भयंकर हादसा था ये। रोजाना ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग जमकर देखते हैं।
Also Read: नारियल के लिए ‘ईगो’ की लड़ाई! Viral Video देख लोग बोले- इसने तो अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया


Download Android App
Download iOS App




