Gold Ring Mangalsutra Designs: आज के मॉडर्न जमाने में ज्वेलरी सिर्फ शृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है। खासकर गोल्ड मंगलसूत्र रिंग्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ट्रेडिशनल मंगलसूत्र की पहचान आज छोटे और सिंपल डिजाइनों में अंगूठियों के रूप में भी दिखाई देती है, जिसे वर्किंग वुमन से लेकर ब्राइडल वियर तक के लिए खास पसंद किया जाता है। अगर आप 4 ग्राम गोल्ड में कुछ यूनिक, सिंपल और स्टाइलिश मंगलसूत्र रिंग डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
Gold Ring Mangalsutra Designs: सुहाग की निशानी को दे मॉडर्न ट्विस्ट
1. Heart Gold Ring Mangalsutra

आप इस बार गले के लिए नहीं बल्कि आप हार्ट डिजाइन वाली गोल्ड रिंग मंगलसूत्र को ट्राई करें। इस तरह के मंगलसूत्र को आप अपनी उंगली के साइज के हिसाब से खरीदें, ताकि इससे आपकी उंगलियां अच्छी लगेंगी। इस तरह के मंगलसूत्र आपको मार्केट में अलग-अलग तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे, जिसे आप किसी भी खास दिन पर वियर कर सकती हैं।
2. Cutwork Gold Ring Mangalsutra

कटवर्क यानी ट्रेंडी ओपन डिटेलिंग के साथ इस रिंग में मंगलसूत्र के बीड्स को डिजाइन के रूप में शामिल किया जाता है। यह डिजाइन उंगलियों को लंबा और स्टाइलिश दिखाता है।
3. Simple Gold Ring Mangalsutra

हाथों में पहनने के लिए आप सिंपल डिजाइन वाली गोल्ड मंगलसूत्र रिंग को वियर कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। इस तरह की रिंग में आपको स्टोन और ब्लैक वर्क डिजाइन दोनों मिल जाएंगे। इससे रिंग गोल्ड की नजर आएगी।
4. Double Braid Gold Ring Mangalsutra

इस तरह की डिजाइन में दो पतली गोल्ड बैंड होती हैं जिन्हें बीच में एक छोटा मंगलसूत्र पैटर्न जोड़ता है। यह रिंग पारंपरिक और मॉडर्न लुक का परफेक्ट मेल है।


Download Android App
Download iOS App




