Kapil Sharma है बॉलीवुड की कठपुतली!, जानें क्यों ब्लॉकबस्टपर फिल्मों की स्टार कास्ट को नहीं करते शो में इन्वाइट?

Summary :

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ अब फिलहाल खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो ने इस साल कई लोगों को हंसाया और कुछ कलाकारों को निखार कर सबके सामने लाने में काफी मदद की है. खास तौर पर इस शो के फिनाले में सुनील ग्रोवर ने ऐसा गर्दा उड़ाया था कि हर कोई भौचक्का रह गया था. सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री की थी और ये सिर्फ मिमिक्री नहीं थी, बल्कि सुनील ग्रोवर पूरी तरह से कादर खान की आत्मा में ही घुस गए थे. हालांकि इतना बेहतर शो होने…

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ अब फिलहाल खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो ने इस साल कई लोगों को हंसाया और कुछ कलाकारों को निखार कर सबके सामने लाने में काफी मदद की है. खास तौर पर इस शो के फिनाले में सुनील ग्रोवर ने ऐसा गर्दा उड़ाया था कि हर कोई भौचक्का रह गया था. सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री की थी और ये सिर्फ मिमिक्री नहीं थी, बल्कि सुनील ग्रोवर पूरी तरह से कादर खान की आत्मा में ही घुस गए थे.

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood
Kapil Sharma Puppet Of Urduwood (Source: Social Media)

हालांकि इतना बेहतर शो होने के बावजूद भी इस शो में किसी भी ऐसे गेस्ट को अब तक नहीं बुलाया गया है जो कि देश हीत से जुड़ी फिल्में बनाते हैं. ऐसे में कई लोगों ने बॉलीवुड को सेरकैज्म के साथ जोड़कर उर्दूवुड कहा है और कपिल शर्मा को भी इसमें शामिल कर दिया है.

तो आज हम उर्दूवुड के एक और ऐसे पपेट को रिवील करने वाले हैं, जो कि सिर्फ उन ही लोगों की बात मानता है. जो कि देश हीत की फिल्मों को भी प्रोपेगैंडा का टैग लगा देते हैं. हम बात कर रहे हैं कपिल शर्मा की वो व्यक्ति जो लगभग हर नई रिलीज़ होने वाली फिल्म, चाहे छोटी हो या बड़ी. उनके कलाकारों को अपने शो में इन्वाइट करता है, लेकिन उन्होंने आज तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के कलाकारों को इन्वाइट नहीं किया है.

उन्होंने आज तक कश्मीर फाइल्स, बेंगाल फाइल्स, द केरला स्टोरी 1 और 2, छावा और धुरंधर 1 और 2 जैसी फिल्मों के कलाकारों को अपने शो में आमंत्रित नहीं किया है. जबकि ये फिल्में सिनेमाघरों सबसे बेहतरीन परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक हैं.

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood: कपिल शर्मा क्यों हैं एक पपेट?

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood
Kapil Sharma Puppet Of Urduwood (Source: Social Media)

अगर आप वजह समझ जाएंगे तो आपको इन लोगों की असलियत पता चल जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं और सलमान खान भी अब तक कोई ऐसी फिल्मों को प्रोमोट नहीं कर पाए हैं, जो कि देश की सच्चाई सबके सामने लाए. बल्कि वो तो इन फिल्मों के ऊपर कुछ बोलते भी नहीं है. खास तौर पर उनको ऐसी फिल्में ही प्रोमोट करते देखा जाता है, जिसमें सेक्युलरिज्म जैसी चीजें दिखाई जाती हों.

Kapil Sharma Puppet Of Urduwood
Kapil Sharma Puppet Of Urduwood (Source: Social Media)

शायद यही वजह है कि कपिल शर्मा सलमान खान के दबाव में इन लोगों को अप्रोच ना करते हो. लेकिन अगर ऐसा है तो इससे ही आप समज जाइए कि इन लोगों की मानसिकता आखिर क्या है?

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।