Latest Lac Bangles Designs: भारतीय संस्कृति और परंपरा में चूड़ियों का एक खास महत्व होता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए चूड़ियां सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि सुहाग की निशानी भी होती है। जब बात हो रही हो लाख की चूड़ियों की तो इनके क्या ही कहने। इनके रंग-बिरंगे चमकते डिजाइंस हर महिला की कलाइयों की शोभा बढ़ा देते हैं।
Latest Lac Bangles Designs: गणगौर के सोलह श्रृंगार में शामिल करें Lac Bangles के ये लेटेस्ट डिजाइंस
1. Red Lac Bangles

अगर आप ट्रेडिशनल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह के हरे और लाल रंग के लाख की चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको भरे हुए हाथ ज्यादा पसंद है तो आप लाल और हरे रंग की अलग-अलग चूड़ियों के सेट लेकर इसे मिलाकर पहन सकती हैं। ये साड़ी के साथ बेहद ही खूबसूरत लगेंगे।
2. Multicolor Lac bangles

आजकल इस तरह के रंगीन कारीगरी वाले लाख के कंगन बाजार में बेहद ज्यादा बिक रहे हैं। न्यू ब्राइड्स के बीच भी इस तरह के डिजाइंस बेहद ज्यादा फेमस हो रहे हैं। इसमें कई अट्रैक्टिव कलर्स ऐड किए जाते हैं जो आपकी कलाइयों में बेहद खूब जचते हैं।
3. Simple Lac bangles

आजकल कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक के बीच इस तरह के लाख की पतली और स्लिम चूड़ियां बेहद ही ज्यादा ट्रेंड में हैं। इस तरह की चूड़ियों को आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं, ये चूड़ियां बेहद ही सिंपल और एलिगेंट लुक देंगी।
4. Stone Lac bangles

इस तरह के पर्ल और स्टोन से सजे लाख के कंगन दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये थोड़े हैवी होते हैं पर आपको सबसे अलग लुक देंगे। इस तरह के कंगन को आप हैवी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




