Simple Office Jewellery Ideas: आजकल ऑफिस में केवल आपके कपड़े ही नहीं, बल्कि आपकी ज्वेलरी को भी सब बहुत नोटिस करते हैं। अगर आप रोज यूनिक और खूबसूरत दिखते हैं, तो इससे आपको कॉन्फिडेंस महसूस होता है। बहुत से लोग ऑफिस के लिए सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी का चुनाव करते हैं, जो उनके लुक को सबसे हटकर दिखाता है। ज्वेलरी ऐसी होनी चाहिए, जो आपके फॉर्मल लुक को और भी निखारे। आइए जानते हैं, कुछ यूनिक और ट्रेंडिंग ज्वेलरी के बारे में।
Simple Office Jewellery Ideas: ऑफिस में पहनने के लिए सिंपल ज्वेलरी
1. Stud Earrings

ऑफिस के लिए छोटे स्टड सबसे सेफ और बेहतरीन ऑप्शन माने जाते हैं। आप डायमंड, पर्ल या गोल्ड के छोटे स्टड्स वियर कर सकती हैं। ये साड़ी, सूट और वेस्टर्न फॉर्मल, तीनों के साथ बहुत बेहतरीन लगते हैं और काम के दौरान आपको परेशान भी नहीं करते हैं।
2. Dainty Necklaces

गले में बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने के बजाय आप एक पतली सोने या चांदी की चेन पहन सकती हैं जिसमें छोटा सा पेंडेंट लगा हो। ये आपके लुक पर चार-चांद लगा देता है। अगर आप शर्ट पहन रही हैं, तो पेंडेंट को कॉलर के नीचे रखना एक स्मार्ट ऑप्शन होता है।
3. Classic Watch

घड़ी आपके प्रोफेशनल लुक को कम्पलीट करती है। ऑफिस के लिए मेटालिक स्ट्रैप या लेदर स्ट्रैप वाली वॉच काफी पसंद की जाती है। ये न केवल समय देखने के लिए होती है, बल्कि ये आपके लुक को परफेक्ट और पावरफुल दिखाती है।
4. Sleek Bracelet

आप हांथों में चूड़ियां पहनने के बजाय एक पतला सा ब्रेसलेट या स्लीक कड़ा पहन सकती हैं। टाइपिंग या डेस्क वर्क करते समय ये शोर नहीं करते हैं और देखने में प्रोफेशनल लगते हैं। रोज गोल्ड या सिल्वर फिनिश वाले ब्रेसलेट आजकल काफी ट्रेंड में है।
5. Minimalist Rings

अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप पतली रिंग्स पहन सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि अंगूठी बहुत बड़ी या चंकी नहीं होनी चाहिए। सिंपल बैंड्स या छोटे स्टोन वाली अंगूठियां ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Also Read: Summer Fashion के लिए बेस्ट हैं ये 5 Cotton Outfits, ऑफिस से लेकर College तक हर जगह लगेंगे Elegant






















