Small Gold Mangalsutra Designs: आजकल ट्रेंड में है गोल्ड के ये छोटे मंगलसूत्र, 2-3 ग्राम सोने में मिलेगा परफेक्ट सुहागन लुक

Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

Small Gold Mangalsutra Designs: फैशन के गलियारे में आजकल हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। ज्वेलरी की दुनिया में भी एक ट्रेंड जोरो शोरों से वायरल हो रहा है और इसका नाम है नो पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र। आजकल बहुत सी महिलाएं मंगलसूत्र को एथनिक के अलावा कई तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी करती हैं। नो पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद ही खूब जचते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नो पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र के शानदार डिजाइंस।

Small Gold Mangalsutra Designs: आजकल ट्रेंड में है गोल्ड के ये छोटे मंगलसूत्र

1. Simple Chain Mangalsutra

Small Gold Mangalsutra Designs
Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

इस डिजाइन में हल्की काली मोतियों की चेन होती है जिसके साथ एक छोटा सा स्टाइलिश पेंडेंट लगा होता है। यह डिजाइन ऑफिस गोइंग महिलाओं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आराम से पहन सकती हैं। पेंडेंट को आप अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड, डायमंड या कुंदन में भी चुन सकती हैं।

2. Traditional Mangalsutra

Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)
Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

अगर आप परंपरागत लुक पसंद करती हैं तो ट्रेडिशनल डिजाइन वाला मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट है। इसमें दो काली मोतियों की मोटी चेन होती है और बीच में हैवी गोल्ड पेंडेंट होता है। ये डिज़ाइन खास तौर पर शादी और त्योहार जैसे अवसरों के लिए उपयुक्त होता है। यह क्लासिक लुक देता है और पारंपरिक परिधानों के साथ खूब जंचता है।

3. Temple Mangalsutra

Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)
Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

दक्षिण भारतीय ज्वेलरी से इंस्पायर्ड टेम्पल डिजाइन वाला मंगलसूत्र भी आजकल महिलाओं को खूब भा रहा है। इस डिजाइन में भगवान या देवी-देवताओं की आकृति वाले पेंडेंट होते हैं और यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक लुक देता है। यह मंगलसूत्र न केवल खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी धार्मिक महत्ता भी होती है। यह डिजाइन खासकर साड़ी और एथनिक वियर के साथ बहुत अच्छा लगता है।

4. Heavy Mangalsutra

Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)
Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

अगर आपको हैवी स्टाइल वाले मंगलसूत्र पसंद हैं तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस बिल्कुल परफेक्ट हैं। ऐसे डिजाइंस दिखने में काफी हैवी लगते हैं पर इसकी कारीगरी काफी पतली होती है जिस वजह से इसका वजन कम रहता है।

5. Jarkan Mangalsutra

Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)
Small Gold Mangalsutra Designs( Source: Social Media)

जरकन या स्टोन वर्क वाले मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में छोटे-छोटे चमकदार स्टोन्स लगे होते हैं, जो आपके लुक को थोड़ा ग्लैमरस बना देते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपका मंगलसूत्र सिंपल होने के साथ-साथ थोड़ा शाइनी भी लगे, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप पार्टी या ऑफिस दोनों जगह आसानी से पहन सकती हैं।

Also Read: 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट है ये 2 Gram गोल्ड चेन के लेटेस्ट डिज़ाइन, मिलेगा गॉर्जियस और स्टनिंग लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।