जुलाई या अगस्त! जानें भारत में kab Hai Friendship Day?

Summary :

kab Hai Friendship Day: दोस्ती हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भावनात्मक रिश्ता होता है। दोस्त हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं और कई बार तो वो परिवार से भी ज्यादा करीब हो जाते हैं। इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।  यह दिन दोस्तों को समर्पित होता है और उनके साथ बिताए पलों को याद करने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका देता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि Friendship Day आखिर कब मनाया जाता है? साल 2025 में भी सोशल मीडिया…

kab Hai Friendship Day: दोस्ती हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भावनात्मक रिश्ता होता है। दोस्त हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं और कई बार तो वो परिवार से भी ज्यादा करीब हो जाते हैं। इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।  यह दिन दोस्तों को समर्पित होता है और उनके साथ बिताए पलों को याद करने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका देता है।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि Friendship Day आखिर कब मनाया जाता है? साल 2025 में भी सोशल मीडिया पर दो तारीखें सामने आई हैं, 30 जुलाई और 3 अगस्त। इससे भ्रम की स्थिति बन जाती है कि सही तारीख कौन सी है।

kab Hai Friendship Day?

असल में, Friendship Day दो बार मनाया जाता है। पहली तारीख 30 जुलाई होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस कहा जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र (UN) ने की थी और इसे दुनियाभर में मनाया जाता है। दूसरी तारीख भारत में मनाई जाती है, जो हर साल अगस्त के पहले रविवार को होती है। 2025 में यह रविवार 3 अगस्त को पड़ रहा है, इसलिए भारत में फ्रेंडशिप डे इस दिन मनाया जाएगा।

Happy Friendship Day : 'अंधेरों में साथ हमारे हैं', इन दिल छू लेने वाली लाइनों से भरे दोस्ती में प्यार के रंग | Friendship Day 2024 : Touching Poems, messages, shayari to

अंतरराष्ट्रीय Friendship Day का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय Friendship Day मनाने का विचार पहली बार 1958 में आया, जब एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड’ ने इसे प्रस्तावित किया। लेकिन आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र ने इसे साल 2011 में मान्यता दी और 30 जुलाई को ‘इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे’ के रूप में घोषित किया गया। इसका मकसद दुनियाभर के लोगों और देशों के बीच आपसी मेलजोल और शांति को बढ़ावा देना है।

भारत में Friendship Day कैसे शुरू हुआ?

भारत में Friendship Day मनाने की परंपरा अमेरिका से आई। कहा जाता है कि 1935 में अमेरिका में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक का एक घनिष्ठ मित्र इस घटना से इतना दुखी हुआ कि उसने भी आत्महत्या कर ली। उनकी गहरी दोस्ती की मिसाल के चलते लोगों ने इस दिन को मित्रता दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया। यह परंपरा धीरे-धीरे भारत और अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गई।

Friendship Day 2022: इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं - Friendship Day 2022 Send These Whatsapp Messages shayari Quotes To Your Love One And Friends

दोनों तारीखों में क्या फर्क है?

30 जुलाई को मनाया जाने वाला Friendship Day अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता है, जिसका उद्देश्य देशों के बीच भाईचारे और शांति को बढ़ावा देना है। जबकि अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे दोस्तों के बीच के रिश्ते को मनाने के लिए होता है। भारत में ज्यादातर लोग अगस्त वाला फ्रेंडशिप डे ही मनाते हैं।

International Friendship Day 2022: इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने दोस्तों को दें अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - International Friendship Day 2022 ...

कैसे मनाएं Friendship Day?

इस दिन लोग अपने दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं, ग्रीटिंग कार्ड, फ्रेंडशिप बैंड या छोटे-छोटे गिफ्ट देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और पोस्ट शेयर करके दोस्ती का जश्न मनाते हैं। असली खुशी तो अपनों के साथ समय बिताने में होती है।

यह भी पढ़ें-13 साल से पहले बच्चों को स्मार्टफोन देने से मानसिक स्वास्थ्य पर होता है असर: अध्ययन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।