Keratin कराने के बाद कब और कैसे धोएं बाल? लंबे समय तक चमक बनाए रखने के Important Tips

Summary :

Keratin Hair Treatment Tips: आजकल हर किसी को शौक होता है कि उसके बाल सबसे खूबसूरत और चानकदार दिखाई दें। बालों को स्ट्रेट, सॉफ्ट, शाइनी और डैमेज फ्री बनाने के लिए महिलाएं बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करवाती हैं। इससे फ्रिजी और बेजान बालों को मैनेजबल बनाने में मदद मिलती है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है। हालांकि यह ट्रीटमेंट किसी प्रोफशल एक्सपर्ट से न कराया जाए, तो बालों को नुकसान भी हो सकता है। केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बाद बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे…

Keratin Hair Treatment Tips: आजकल हर किसी को शौक होता है कि उसके बाल सबसे खूबसूरत और चानकदार दिखाई दें। बालों को स्ट्रेट, सॉफ्ट, शाइनी और डैमेज फ्री बनाने के लिए महिलाएं बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करवाती हैं। इससे फ्रिजी और बेजान बालों को मैनेजबल बनाने में मदद मिलती है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है। हालांकि यह ट्रीटमेंट किसी प्रोफशल एक्सपर्ट से न कराया जाए, तो बालों को नुकसान भी हो सकता है। केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बाद बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि केराटिन कराने के बाद कब धोएं बाल और कैसे इनका ध्यान रखें।

Keratin Hair Treatment Tips

Keratin Hair Treatment Tips
Keratin Hair Treatment Tips (Source: Social Media)

1. केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बाल कब धोएं?

  • केराटिन ट्रीटमेंट करवाने के बाद बाल धोने की जल्दी न करें।
  • कम से कम आपको 72 घंटे बाद ही हेयर वॉश करना चाहिए।
  • इसके लिए आप अपने हेयर सैलून के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
  • बाल धोने से इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि पानी कोराटिन को कमजोर कर सकता है।
  • इसलिए कोशिश करें कि पसीना या किसी भी वजह से बाल गीले न हों।

2. केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों की केयर?

  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद आपको कम से कम 3 से 4 दिन बालों को बाधना नहीं चाहिए।
  • यानी बालों में रबर बैंड, हेयर बैंड, क्लिप कुछ भी न लगाएं। ऐसा करने से बालों में क्रीज आ सकते हैं।
  • सोते समय आपको सिल्क पिलो कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि बाल ज्यादा न रगड़े।
Keratin Hair Treatment Tips (1)
Keratin Hair Treatment Tips (Source: Social Media)

3. केराटिन ट्रीटमेंट के बाद कौन सा शैंपू यूज करें?

  • केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बाद सल्फेट-फ्री शैम्पू ही इस्तेमाल करें।
  • सल्फेट, पैराबेन और सोडियम युक्त प्रोडक्ट्स केराटिन की कोटिंग को जल्दी कम कर सकते हैं। इसलिए इन्हें यूज न करें।
  • इससे बालों में रफनेस आ सकती है।
  • सल्फेट-फ्री प्रोडक्ट्स बालों की नमी को बरकरार रखते हैं।

4. हीटिंग टूल्स न यूज करें

  • केराटिन ट्रीटमेंट के बाद आपको बालों को सूखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • इसके साथ ही स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • ऐसा करने से बाल कमजोर हो सकते हैं।
  • अगर जरूरत पड़े तो हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे जरूर लगाएं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: मेहंदी लगाने से बाल हो गए हैं Dry और बेजान? अपनाएं ये 3 Natural Hair Mask और ‘Pro’ Tips

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।