Kharbooja ke Fayde: Weight Loss से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, गर्मियों में खाएं खरबूजा, जानें इसके 5 बेमिसाल Benefits

Summary :

Kharbooja ke Fayde: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। इस मौसम में बहुत ज्यादा तेज धूप और गर्मी होती है। इसलिए लोग अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खरबूजा का सेवन करते हैं। ये एक मौसमी फल है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल सिर्फ गर्मियों के दिनों में आता है। इस फल को हर कोई खाना पसंद करता है। खरबूजे में 90% पानी और विटामिन पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है, इसके सेवन से हमारी किडनी भी साफ़ होती है।…

Kharbooja ke Fayde: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। इस मौसम में बहुत ज्यादा तेज धूप और गर्मी होती है। इसलिए लोग अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खरबूजा का सेवन करते हैं। ये एक मौसमी फल है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल सिर्फ गर्मियों के दिनों में आता है। इस फल को हर कोई खाना पसंद करता है। खरबूजे में 90% पानी और विटामिन पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है, इसके सेवन से हमारी किडनी भी साफ़ होती है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसे में आइए जानते हैं, muskmelon benefits के बारे में।

Kharbooja ke Fayde: गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे

summer fruits
summer fruits (Source: social media)

1. दांत दर्द

रोजाना खरबूजे का सेवन करने से दांत दर्द की समस्या छुटकारा मिलता है। खरबूजे में विटामिन की भरपूर मात्रा में पायी जाती है। इसलिए डॉक्टर्स भी इसे रोजाना खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद विटामिन दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. आंखों के लिए

खरबूजे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। खरबूजे की मदद से आंखों की रोशनी को कम होने से बचाया जा सकता है। मोतियाबिंद से बचने के लिए भी आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।

 water rich fruits
water rich fruits (Source: social media)

3. वजन कम करने में मददगार

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। खरबूजे में बहुत कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। इसके सेवन से फैट और कोलेस्ट्रोल से भी छुटकारा मिलता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्रकृतिक मीठेपन से आप मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।

4. पीरियड्स के दर्द से राहत

खरबूजे को सेहत के लिए फायदेमंद माना ही जाता है, इसके साथ ही इसके बीज को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके बीज खास करके महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से पीरियड्स के दर्द से भी राहत मिलती है। खरबूजे के बीज को पीसकर इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर खाने से दर्द से राहत मिल सकती है।

Kharbooja ke Fayde
Kharbooja ke Fayde (Source: social media)

5. हाइड्रेट रखता है

खरबूजे में 90% पानी की मात्रा होती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिएं और पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें। गर्मियों में तरबूज, आम, कीवी, जामुन और खरबूजे जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसे आप रोजाना अपनी सुबह की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।