Kitchen Hygiene Tips: हर घर में बर्तन साफ करने के लिए आमतौर पर स्पंज या फिर स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मसाले रखने के डिब्बों, किचन के स्लैब और गैस चूल्हे की सफाई में भी इन्हीं का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर लोग सफाई करने के बाद इन्हें सिर्फ पानी से धोकर रख देते हैं। स्पंज और स्क्रब में नमी बनी रहने के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें केवल पानी से धोना पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि समय-समय पर इन्हें अच्छी तरह साफ और सैनिटाइज करना भी जरूरी होता है।
जब ये अधिक गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं, तो इनमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में इनसे बर्तन साफ करना सही नहीं माना जाता है। क्योंकि इससे बर्तनों पर कीटाणु फैल सकते हैं और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ – सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से स्पंज और स्क्रब को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है।
Kitchen Hygiene Tips: किचन को ऐसे रखें साफ़
1- ब्लीच
- स्पंज और स्क्रब को कीटाणु-मुक्त करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए एक बाल्टी पानी लें और उसमें 3-4 कप ब्लीच मिला दें।
- अब इस घोल में स्पंज या फिर स्क्रब को डालकर 7-10 मिनट तक भिगोकर रखें।
- इसके बाद इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- ब्लीच में ऐसे गुण होते हैं, जो स्पंज के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।
2- सिरका
- सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है।
- यह दाग-धब्बों और कीटाणुओं को प्रभावी ढंग से हटाने में मदद कर सकता है।
- स्पंज और स्क्रब को साफ करने के लिए एक बड़े बाउल में इन्हें रखें और ऊपर से इतना सिरका डालें कि स्पंज पूरी तरह उसमें डूब जाए।
- करीब 5 मिनट तक भिगोकर रखने के बाद इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- इससे स्पंज में जमी गंदगी और बदबू भी कम हो सकती है।
3- गर्म पानी
- गर्म पानी की मदद से भी स्पंज और स्क्रब को साफ किया जा सकता है।
- इसके लिए किसी बर्तन में पानी डालकर उसमें स्पंज या स्क्रब डाल दें और पानी को कुछ देर तक उबालें।
- गर्म पानी की वजह से कई तरह के कीटाणु खत्म हो सकते हैं।
- साथ ही इससे स्पंज में आने वाली बदबू की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकती है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: रसोई में गैस हो गई है खत्म? मिनटों में तैयार करें ये 5 Tasty Dish, स्वाद और सेहत का Perfect Combo

















