रसोई में गैस हो गई है खत्म? मिनटों में तैयार करें ये 5 Tasty Dish, स्वाद और सेहत का Perfect Combo

Summary :

No Gas Cooking Recipes: आज के समय में कई बार गैस सिलेंडर खत्म हो जाने या गैस की किल्लत होने की वजह से रसोई का काम रुक जाता है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि बिना गैस के ऐसा क्या बनाया जाए, जो आसानी से कुछ मिनट में ही बन जाए, तो आज हम आपको कुछ ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिन्हे बिना गैस जलाए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये खाने की चीजें न सिर्फ जल्दी बनती हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहद अच्छी होती हैं। थोड़ा सा प्लान करके आप घर पर ही…

No Gas Cooking Recipes: आज के समय में कई बार गैस सिलेंडर खत्म हो जाने या गैस की किल्लत होने की वजह से रसोई का काम रुक जाता है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि बिना गैस के ऐसा क्या बनाया जाए, जो आसानी से कुछ मिनट में ही बन जाए, तो आज हम आपको कुछ ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिन्हे बिना गैस जलाए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये खाने की चीजें न सिर्फ जल्दी बनती हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहद अच्छी होती हैं। थोड़ा सा प्लान करके आप घर पर ही कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप बिना गैस के भी आसानी से बना सकते हैं।

No Gas Cooking Recipes: बिना गैस के बनाएं ये 5 डिश

No Gas Cooking Recipes
No Gas Cooking Recipes (Source: Social Media)

1. ब्रेड सैंडविच

  • ब्रेड सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाली डिश है।
  • इसके लिए ब्रेड स्लाइस में बटर लगाएं और खीरा, टमाटर, प्याज, पनीर या अपनी पसंद की सब्जियां डालकर सैंडविच बना लें।
  • चाहें तो इसमें सॉस या चटनी भी डाल सकते हैं।

2. भेलपुरी

  • भेलपुरी एक हल्की और स्वादिष्ट स्नैक है।
  • इसमें मुरमुरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और इमली की चटनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • कुछ ही मिनट में टेस्टी भेलपुरी तैयार हो जाएगी।

3. फ्रूट चाट

Fruit Chaat
Fruit Chaat (Source: Social Media)
  • फ्रूट चाट सेहतमंद और ताजगी देने वाला ऑप्शन है।
  • इसमें सेब, केला, पपीता, अमरूद जैसे फल काट लें।
  • ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिलाएं।

4. दही चाट

  • उबले चने या तैयार नमकीन में दही डालें।
  • ऊपर से नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और मीठी चटनी डाल दें।
  • यह बहुत स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी चाट बन जाती है।

5. स्प्राउट सलाद

sprout salad
sprout salad (Source: Social Media)
  • अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं।
  • ऊपर से नींबू का रस, नमक और थोड़ा चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
  • यह हेल्दी और पेट भरने वाला स्नैक है।

Also Read: Lunch हो या Dinner 20-25 मिनट में बनाएं Tasty और Healthy Stuffed Palak Idli, यहां देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।