Lice Control Remedies: बच्चों के सिर पर पड़ गई हैं जूं? इन 4 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Summary :

Lice Control Remedies: सिर में अचानक खुजली बढ़ना रूसी के साथ-साथ जुओं के होने का भी संकेत देती है। इससे न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। जूं सिर में कई अंडे देती हैं, जिन्हें लीख कहा जाता है। ये बालों से इतनी मजबूती से चिपकती हैं कि पानी या कंघी से भी आसानी से नहीं हटती। ऐसे में अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले शैम्पू या लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन ये न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासकर बच्चों की नाजुक…

Lice Control Remedies: सिर में अचानक खुजली बढ़ना रूसी के साथ-साथ जुओं के होने का भी संकेत देती है। इससे न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। जूं सिर में कई अंडे देती हैं, जिन्हें लीख कहा जाता है। ये बालों से इतनी मजबूती से चिपकती हैं कि पानी या कंघी से भी आसानी से नहीं हटती।

ऐसे में अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले शैम्पू या लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन ये न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासकर बच्चों की नाजुक त्वचा पर इनका इस्तेमाल सही नहीं माना जाता। ऐसे में आयुर्वेद और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परखे हुए घरेलू नुस्खे कहीं ज्यादा कारगर और सुरक्षित होते हैं।

Lice Removal: कपूर और नारियल का तेल दिखाएगा कमाल

Lice Control Remedies
coconut oil and camphor

आयुर्वेद के मुताबिक, नारियल का तेल जूं को खत्म करने के लिए कारगर हो सकता है (Lice Control Remedies)। ये तेल न सिर्फ स्कैल्प को पोषण देता है, बल्कि बालों को टूटने से भी बचाता है। जब इसमें कपूर को मिलाया जाता है, तो ये मिश्रण एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है। कपूर में एंटीसेप्टिक और एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं, जो जूं और लीखों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।

कैसे लगाएं? (Lice Control Remedies)

Lice Control Remedies
Lice Control Remedies

इस नुस्खे को अपनाने के लिए एक कटोरी नारियल तेल लें और उसमें 2-3 टुकड़े कपूर के अच्छी तरह घोल दें। जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे रात को सोने से पहले सिर की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। फिर सिर को कपड़े से ढककर सो जाएं और सुबह शैम्पू से बालों को धो लें। आप चाहें तो इसके बाद जूं वाली कंघी से जूंओं को निकाल सकते हैं। इस उपाय का असर एक ही बार में दिखने लगेगा और हफ्तेभर में जुएं पूरी तरह गायब हो जाएंगी।

Lice Treatment: सिरका भी होगा असरदार

Lice Control Remedies
white vinegar

इसके अलावा, सिरका का इस्तेमाल भी जूं भगाने में मददगार हो सकता है। हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका या एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे सिर धो लें। सिरका जुओं और लीखों की पकड़ को ढीला कर देता है, जिससे वे बालों से आसानी से हट जाती हैं। यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो केमिकल्स से दूर रहना चाहते हैं।

नींबू के रस से खत्म होंगी जूं

Lice Control Remedies
lemon

नींबू का रस भी एक प्राकृतिक उपाय है, इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाया जाए तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड जुओं की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें खत्म कर देता है। साथ ही, ये स्कैल्प की सफाई भी करता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से राहत देता है।

Lice Control Remedies: पेट्रोलियम जेली

Lice Control Remedies
petroleum jelly

इसके अलावा, पेट्रोलियम जेली भी इसमें मदद कर सकती है और जुओं के बढ़ने की संख्या को रोक देती है। इससे जुओं को सांस लेने में मुश्किल होती है, जिससे वो मर जाती हैं। लेकिन ये तरीका थोड़ा चिपचिपा होता है और बाल धोने में वक्त लग सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: अच्छी नींद से लेकर वजन घटाने तक, जानें शाम को अखरोट खाने के शानदार फायदे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।