Alwar Suicide Case: बाप या जल्लाद! हमेशा करता था मारपीट; तंग आकर बेटे ने ट्रेन से कट कर दी जान

Summary :

Alwar Suicide Case: राजस्थान के अलवर से रूह कंपा देने वाली एक खबर सामने आई है। जिले के राजगढ़ में एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 20 साल का बेटा ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें कि अपने पिता की तरफ से लगातार की जा रही मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक में शव को ट्रेन से राजगढ़ रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम…

Alwar Suicide Case: राजस्थान के अलवर से रूह कंपा देने वाली एक खबर सामने आई है। जिले के राजगढ़ में एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 20 साल का बेटा ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें कि अपने पिता की तरफ से लगातार की जा रही मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक में शव को ट्रेन से राजगढ़ रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया। खबर है कि मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Rajasthan Crime News: अंकित ने क्यों उठाया ये कदम

पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया कि मृतक जिले के ओड़पुर गांव का रहने वाला था. मृतक का नाम अंकित (20) था, पिता का नाम सुरेश मीणा है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक के मामा और उसकी मां ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक़, यह घटना सोमवार देर रात की है। ओड़पुर गांव निवासी अंकित ITI की पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। वह अपने पिता की मारपीट से हमेशा परेशान रहता था।

 Alwar Suicide Case
Alwar Suicide Case

Alwar Suicide Case: नौकरी की तैयारी कर रहा था अंकित

अंकित के मामा ने उसके पिता को भांजे की मौत का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उनका भांजा अंकित मीणा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अंकित के मामा ने आगे आरोप लगाया कि सोमवार को अंकित अपनी मां के साथ खेत से घर आया, तभी उसके पिता घर आये और अंकित को गालियां देते हुए खूब पिटाई की। जब उस दौरान अंकित की मां बीच बचाव करने गई तो सुरेश ने अपनी पत्नी की भी पिटाई कर दी।

Father & Son Crime: आखिरी फोन मामा को कर खूब रोया

मृतक के मामा ने आगे बताया कि आत्महत्या से पहले अंकित उन्हें कॉल किया था। फोन पर उसने अपनी मां को मामा के पास रखने की बात कही थी और बताया था कि वह अपने पिता की प्रताड़ना से परेशान है। अंकित ने आगे कहा था, “मैं अपने पापा से बहुत परेशान हूं और सबसे आखिरी बार बात कर रहा हूं, मेरी मां को आप अपने घर रख लीजिये, मामा आज मेरा आखिरी दिन है। मैं आज मर जाऊंगा, जब से आया हूं, काम करके खर्च चला रहा हूं, अब कभी किसी के सामने नहीं आऊंगा। यह कहकर जा रहा हूं कि मेरे पापा की ऐसी हालत कर देना कि मरने के बाद भी उनकी हालत बदतर हो जाये।

Alwar Suicide Case
Alwar Suicide Case

पुलिस की कार्रवाई जारी

बता दें कि मृतक अंकित की मां गिन्नी देवी ने राजगढ़ थाने में अपने पति सुरेश कुमार मीणा के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime News: ‘मुंह में भरे पत्थर, गोंद से चिपकाए होंठ…’, भीलवाड़ा में 15 दिन के नवजात के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।