Modern Alta Designs for Sawan: इस सावन आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगाएंगे आलता के ये मॉडर्न डिजाइन्स!

Summary :

आइए देखते हैं इस सावन आलता के कौन-कौन से मॉडर्न डिज़ाइन्स आपके लुक को एकदम ख़ास बना सकते हैं।

सावन का पावन महीना शुरू होते ही चारों तरफ़ हरियाली, त्योहारों की उमंग और सजने-संवरने का दौर शुरू हो जाता है। सावन में सुहागिनें और लड़कियां हरी साड़ियां, कांच की चूड़ियां और हाथों-पैरों में मेहंदी लगाना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इस बार अगर आप पारंपरिक मेहंदी से हटकर कुछ अलग, क्लासी और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो आलता से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। आइए देखते हैं इस सावन आलता के कौन-कौन से मॉडर्न डिज़ाइन्स आपके लुक को एकदम ख़ास बना सकते हैं।

Mandala Art Alta

Latest Mahavar Designs
Latest Mahavar Designs( Source: Social Media)

 

अगर आपको पैरों में लाल रंग का गहरा खिंचाव पसंद है, तो पैरों के बीच में गोल सिंपल टिकिया बनाने के बजाय सूक्ष्म मांडला आर्ट बनाएं। पैरों के बीचों-बीच एक गोल बनाएं और उसके चारों तरफ सफेद कुमकुम या चंदन से बारीक पंखुड़ियां और बिंदु सजाएं। यह डिज़ाइन दिखने में बेहद रॉयल लगता है और आपके पारंपरिक सावन लुक में चार चांद लगा देता है।

Minimalist Jeweled Look

Sawan alta designs
Sawan alta designs( Source: Social Media)

कम में ज़्यादा जादू! जो लड़कियां हैवी डिज़ाइन पसंद नहीं करतीं, उनके लिए मिनिमल आलता एकदम परफेक्ट है। पैरों की उंगलियों और एड़ियों पर हल्का आलता लगाएं। इसके बाद सफेद या Golden बॉडी ग्लिटर/चंदन से पायल जैसा पैटर्न या बारीक बिंदियां बनाएं। यह वेस्टर्न ड्रेसेस या इंडो-वेस्टर्न कट की साड़ियों के साथ बहुत एलिगेंट दिखता है।

Floral Vine Design

Feet alta patterns
Feet alta patterns( Source: Social Media)

अगर आपको हाथों या पैरों में बेल (Vine) वाले डिज़ाइन पसंद हैं, तो इस बार आलता से बेल बनाएं। पैर के अंगूठे से शुरू करते हुए ऊपर टखने (Ankle) की तरफ जाती हुई एक पतली फ्लोरल बेल बनाएं। आलता से पत्तियां और फूल बनाएं और सफेद कुमकुम से आउटलाइनिंग करें।

Also Read: Sawan Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।