बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत तो देता ही है, वहीं हमारे बालों के लिए कई प्रोब्लम्स भी लेकर आता है। मानसून में नमी होने के कारण बालों में चिपचिपापन, रूखापन और बाल झड़ने की समस्या होना आम बात है। इसके अलावा डैंड्रफ, हेयर फॉल और स्कैल्प इन्फेक्शन जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करना हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है। तो आइए, जानते हैं Monsoon Hair Care Tips के बारे में, जो बालों की देखभाल में मदद करेंगे।
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल
1. बरसात में भीगने के बाद बालों को तुरंत वॉश करें

बारिश का पानी पूरी तरह साफ नहीं होता है उसमें धूल, प्रदूषण और हानिकारक तत्त्व मौजूद होते हैं जो हमारे बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आप बारिश में भीग जाएं तो घर जाकर बालों को साफ पानी से जरूर धो लें। इससे बालों में जमा गंदगी निकल जाएगी और इन्फेक्शन होने का खतरा भी कम होगा।
2. सल्फेट फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें
मानसून के दौरान बालों में ज्यादा चिपचिपापन और गंदगी जमा हो सकती है। ऐसे में माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को साफ रखें। ध्यान रखें की मानसून में अपने बालों को हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा बार वॉश करने से बचे और बालों में शैम्पू करने के बाद कंडीशनर को यूज करना ना भूलें, क्योंकि यह बालों में नमी बनाने के साथ-साथ उन्हें फ्रीजी होने से भी बचाता है।
3. ऑयलिंग और चंपी करें

बारिश में स्कैल्प को पोषण देने के लिए ऑयलिंग बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक या दो बार हल्के तेल जैसे बादाम का तेल या नारियल के तेल से शैम्पू करने से पहले 15 मिनट मसाज जरूर से करें और उसके बाद शैम्पू से बाल धो लें। ऑयल से अच्छी तरह से चम्पी करने से यह स्कैल्प के रूखेपन को कम करती है।
4. हीट टूल्स का यूज़ ना करना बल्कि बालों को नैचुरली ड्राई होने दें
मानसून के मौसम में बाल पहले से ही नाजूक होते हैं। ऐसे में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन जैसे हीट टूल्स का ज्यादा यूज बालों को और ज्यादा रूखा और कमजोर बना सकता है। कोशिश करें की अपने बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें और जरूरत पड़ने पर ही कम तापमान में हीट टूल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की नेचुरल चमक और जड़ से मजबूती बनी रहती है।
5. बैलेंस डाइट ले

बालों की खूबसूरती केवल बाहरी देखभाल से ही नहीं बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है। बालों को अंदर से पोषण देने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स या अंडे शामिल करें। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं ताकि शरीर और बाल हर समय हाइड्रेटेड रहें।


Download Android App
Download iOS App




