Monsoon Skin Care Tips: मानसून के मौसम में चिपचिपी त्वचा और Infection से पाना है छुटकारा, तो आज से ही Follow करें ये Easy Skin Care Routine

Summary :

Monsoon Skin Care Tips: जून का महीना आ चुका है और कुछ ही दिनों में बारिश की शुरुआत भी हो जाएगी। ये दोनों ही मौसम ऐसे होते हैं जब हमारे शरीर से लेकर स्किन तक को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में गर्मी और बारिश के कारण स्किन बहुत ज्यादा चिपचिपी हो जाती है, साथ ही इन्फेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में आप तेज धूप से तो बच जाते हैं, लेकिन ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इस मौसम के आते ही…

Monsoon Skin Care Tips: जून का महीना आ चुका है और कुछ ही दिनों में बारिश की शुरुआत भी हो जाएगी। ये दोनों ही मौसम ऐसे होते हैं जब हमारे शरीर से लेकर स्किन तक को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में गर्मी और बारिश के कारण स्किन बहुत ज्यादा चिपचिपी हो जाती है, साथ ही इन्फेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में आप तेज धूप से तो बच जाते हैं, लेकिन ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

इस मौसम के आते ही त्वचा में चिपचिपाहट, ऑयली स्किन, बालों का झड़ना, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में मौसम के साथ स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, बारिश में अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखना चाहिए।

Monsoon Skin Care Tips: बारिश में ऐसे रखें अपने स्किन का ख्याल

Monsoon Skin Care Tips
Monsoon Skin Care Tips (Source: social media)

1. हफ्ते में दो बार स्क्रब

बारिश के मौसम में अपने स्किन का ख्याल रखने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी स्किन की डीप क्लीन नहीं होगी, जिसके कारण चेहरे पर मुंहासों जैसी परेशनियां बढ़ सकती हैं।

2. स्‍क‍िन को रखें हाइड्रेट

अगर बात करें मानसून कि तो इस मौसम में सही मॉइस्चराइजर चुनना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ये बंद पोर्स को खोल देंगे। साथ ही स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस मौसम के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं। ये आपकी स्किन में नमी बनाए रखता हैं।

3. हेल्‍दी डाइट लें

अगर आप इस मौसम में अपनी डाइट को सही रखते हैं, तो इससे आपकी स्किन ग्लोइंग होने के साथ-साथ हेल्‍दी भी होगी। ये कोलेजन काे बूस्‍ट करने का काम करती है। साथ ही स्‍क‍िन काे जरूरी पोषण भी देती है। इसके लिए आप ताजे फल और सब्जियों काे डाइट में शाम‍िल करके अपनी स्‍क‍िन को नैचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।

Skin Care Tips
Skin Care Tips (Source: social media)

4. बारि‍श में भीगने से बचें

जब मानसून शुरु होता है, तो वो अपने साथ कई तरह की बिमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में स्किन इन्फेक्शन से लेकर हेल्थ प्रॉब्लम तक कई तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए बारिश में स्‍क‍िन इन्‍फेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको बारिश के पानी में भीगने से बचना चाह‍िए।

5. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर आप भी यही सोचते हैं कि बारिश के मौसम में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है, तो आप भी अपनी स्किन के साथ बहुत ज्यादा लापरवाही कर रहे हैं। इसलिए एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि गर्मी, बरसात सर्दी किसी भी मौसम में सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। सनस्क्रीन एक तरह से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है। ये बारिश के मौसम में चेहरे को इंफेक्शन से बचाता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।