Navratri Fasting Tips: कुछ ही दिनों में नवरात्री की शुरुआत होने वाली है। इस दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में व्रत रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी और सुस्ती महसूस होना आम बात हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, ताकि पूजा-पाठ के साथ आपकी शरीर की ताकत भी बनी रहे। ऐसे में गर्मी के दौरान व्रत में सही खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप कुछ खास बातों पर ध्यान दें, तो आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और न ही डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। आइए जानते हैं, व्रत के दौरान क्या करना चाहिए।
Navratri Fasting Tips: व्रत के दौरान करें ये काम
1. पानी की कमी न होने दें
गर्मी में व्रत के दौरान सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन की होती है। आप दिन भर सिर्फ सादे पानी पर निर्भर न रहें। अपनी डाइट में नारियल पानी, ताजी छाछ और नींबू पानी शामिल करें। ये चीजें शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती हैं और आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखती हैं।
2. फल और ठंडी चीजों का सेवन
खाली पेट रहने से एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। इससे बचने के लिए तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे फल खाएं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। दोपहर के समय एक कटोरी ताजा दही खाना बहुत फायदेमंद रहता है। दही पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाता है।
3. ज्यादा तला-भुना खाने से बचें
अक्सर लोग व्रत में साबूदाना वड़ा या कुट्टू की पूरी जैसी तली हुई चीजें ज्यादा खाते हैं। गर्मी में ऐसा खाना खाने से प्यास ज्यादा लगती है और शरीर भारी महसूस होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, आप साबूदाना खिचड़ी, मखाना या उबले हुए आलू खा सकते हैं। ये हल्का खाना आपको सुस्ती से बचाएगा और पेट भी लंबे समय तक भरा रखेगा।
Also Read: लू और पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज है Bael ka Sharbat, जानें इससे होने वाले 4 फायदे


Download Android App
Download iOS App




