Bael ka Sharbat Peene ke Fayde: गर्मी आते ही लोग बॉडी को ठंडक देने के लिए तरह तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन ये सॉफ्ट ड्रिंक्स सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इसकी जगह बेल का शरबत पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। बेल एक ऐसा मौसमी फल है, जो गर्मी के दिनों में कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसका शरबत पीने से गर्मियों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही ये हीट वेव से भी बचाता है। ऐसे में यहां हम आपको Bael ka Sharbat Peene ke Fayde बताने जा रहे हैं।
Bael ka Sharbat Peene ke Fayde: बेल का शरबत पीने के फायदे

1. पेट की समस्याओं का काल
बेल के शरबत में लैक्सेटिव गुण होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो यह आपकी आंतों की सफाई करने में बहुत मददगार है। साथ ही, यह दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं में भी रामबाण इलाज माना जाता है।
2. नेचुरल कूलिंग एजेंट
इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि लू से भी बचाता है और शरीर के आंतरिक तापमान को कम रखने में मदद करता है। इसलिए गर्मी में आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
Aslo Read: गर्मी के मौसम में शरीर को रखना है ठंडा और Hydrated? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
Benefits of Drinking Bael Sharbat

3. एनर्जी का पावरहाउस
बेल में कार्बोहाइड्रेट्स और पोषक तत्व भरपूर होते हैं। गर्मी की वजह से होने वाली थकान और सुस्ती को दूर कर यह आपको तुरंत एनर्जी देता है। जिससे आप पुरे से अच्छा महसूस करते हैं।
4. खून और त्वचा की सफाई
अगर आप भी त्वचा पर दाग-धब्बे की समस्या से परेशान हैं, तो बेल का शरबत एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे खून साफ होता है और चेहरे पर होने वाले मुंहासों और गर्मी के दानों में कमी आती है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: लीवर की सफाई और चमकती त्वचा के लिए वरदान है करेले का जूस, बस 10 दिन आजमाएं देखें असर


Download Android App
Download iOS App




