मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम, IRGC के टॉप 10 अधिकारियों का नाम भी शामिल

Summary :

US Reward on Mojtaba Khamenei: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि वह बुर तरह से घायल है लेकिन जीवित है। इसी बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और कई अन्य टॉप ईरानी अधिकारियों के बारे में खुफिया जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। US Reward on Mojtaba Khamenei: अमेरिका और इजरायल द्वारा साझा हमला यह कदम क्षेत्रीय शत्रुता में बढ़ोतरी के बाद आया…

US Reward on Mojtaba Khamenei: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि वह बुर तरह से घायल है लेकिन जीवित है। इसी बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और कई अन्य टॉप ईरानी अधिकारियों के बारे में खुफिया जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

US Reward on Mojtaba Khamenei: अमेरिका और इजरायल द्वारा साझा हमला

US Reward on Mojtaba Khamenei
US Reward on Mojtaba Khamenei (Source: Social Media)

यह कदम क्षेत्रीय शत्रुता में बढ़ोतरी के बाद आया है, जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा साझा हमलों में ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसके जवाब में मध्य पूर्व में जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे। यह इनाम की योजना विदेश विभाग की “न्याय के लिए पुरस्कार” पहल के माध्यम से शुरू की गई थी। यह कार्यक्रम उन सूचनाओं के लिए वित्तीय मुआवजा प्रदान करता है जो संयुक्त राज्य अमेरिका को आतंकवाद में शामिल के संदिग्ध लोगों का पता लगाने या न्याय के कटघरे में लाने में सहायक होती हैं।

अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया

खामेनेई के अलावा इस सूची में ईरान के आंतरिक मंत्री और खुफिया एवं सुरक्षा मंत्री भी शामिल हैं। इस दौरान रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस ने कहा, “क्या आपके पास इन ईरानी आतंकवादी नेताओं के बारे में कोई जानकारी है? हमें सूचना भेजें।10 मिलियन डॉलर का इनाम इससे आप इनाम और पुनर्वास के पात्र बन सकते हैं। बता दें कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर औऱ कई टॉप अधिकारियों की लोकेशन और जानकारी की सूचना देने पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है।

Mojtaba Khamenei News: ईरानी सरकार आत्मसमर्पण करेगी

Mojtaba Khamenei News
Mojtaba Khamenei News (Source: Social Media)

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट के सामने ईरानी सरकार “आत्मसमर्पण करने वाली है”। जी7 देशों के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने बुधवार को विश्व नेताओं के साथ एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान ये टिप्पणियां कीं। ऑपरेशन “एपिक फ्यूरी” के परिणामों पर ग्रुप ऑफ सेवन की चर्चा के दौरान, ट्रंप ने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने “एक ऐसे आतंक से छुटकारा पा लिया है जो हम सभी के लिए खतरा था।”

ALSO READ: ईरान के सबसे बड़े तेल भंडारण क्षेत्र में अमेरिका की भीषण बमबारी, धुंआ-धुंआ हुआ खार्ग द्वीप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।