Neem Leaves For Glowing Skin: गर्मियों में धूल और पसीने से छिन गया है चेहरे का निखार? ऐसे इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां और पाएं नेचुरल ग्लो

Summary :

गर्मियों के मौसम में धूल और पसीने के कारण चेहरे की रंगत खराब होने लगती है, इसलिए इस मौसम में अपनी स्किन का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा खूबसूरत और चमकदार नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चीज़ों का इस्तेमाल करने से स्किन काफी ज्यादा डैमेज हो जाती है और उसपर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको नीम फेस पर लगाने के फायदे बताएंगे,…

गर्मियों के मौसम में धूल और पसीने के कारण चेहरे की रंगत खराब होने लगती है, इसलिए इस मौसम में अपनी स्किन का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा खूबसूरत और चमकदार नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चीज़ों का इस्तेमाल करने से स्किन काफी ज्यादा डैमेज हो जाती है और उसपर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको नीम फेस पर लगाने के फायदे बताएंगे,

इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, Neem Face Pack for Pimples के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

Neem Leaves For Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए नीम के आसान उपाय

neem and aloe vera face pack
neem and aloe vera face pack (Source: social media)

1. नीम और शहद का फेस पैक

शहद स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, शहद स्किन को साफ़ और नीम बैक्टीरिया से लड़ता है। ये पैक रूखी और बेजान त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए नीम की कुछ पत्तियों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर इसमें शहद मिलाएं।फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।

2. नीम और दही का पैक

दही को सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है, और नीम स्किन को साफ रखता है। इसे बनाने के लिए नीम की पत्तियों के पेस्ट में दो दही मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

neem for skin glow in summer
neem for skin glow in summer (Source: social media)

3. नीम का पानी

नीम का पानी स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें मुट्ठी भर नीम की पत्तियां डालकर तब तक उबालें जब तक पानी का रंग हरा न हो जाए। इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें और एक स्प्रे बोतल में रख लें और इसे रोज रात को सोने से पहले कॉटन से चेहरे पर लगाएं।

Neem leaves for skin
Neem leaves for skin (Source: social media)

4. नीम और हल्दी

अगर चेहरे पर पिंपल्स या दाने हैं, तो त्वचा कभी ग्लोइंग नहीं नजर आएगी। नीम और हल्दी का कॉम्बिनेशन पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। नीम के पेस्ट में हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे सिर्फ पिंपल्स पर या पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।