New Year Greeting Card Design Ideas: नए साल के दिन लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर कई लोग अपने घरवाले, दोस्तों या किसी खास को ग्रीटिंग कार्ड देते हैं। हैंडमेड कार्ड इस मौके और आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना देता है। क्योंकि इसमें आपकी मेहनत और प्यार दोनों झलकते हैं। अगर आप भी किसी अपने को न्यू ईयर पर हाथों से कार्ड बनाकर देने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत Greeting Card Design Ideas दिखाने वाले हैं। जिसे बनाकर आप अपने प्रिय को दे सकते हैं।
New Year Greeting Card Design Ideas: नए साल पर ऐसे बनाएं ग्रीटिंग कार्ड्स
1. पेंटिंग ग्रीटिंग कार्ड

अगर आपको ड्राॅइंग पसंद है, तो आप पेंटिंग के जरिए भी ग्रीटिंग कार्ड को सुंदर और यूनिक बना सकते हैं। यह तरीका आसान और खूबसूरत है। इसके लिए सफेद पेपर, पेंट कलर्स, पेंसिल और ब्रश की जरूरत होती है। ये आपके दोस्त या खास व्यक्ति को जरूर पसंद आएगा।
2. पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड

कई तरह के ग्रीटिंग कार्ड्स में से एक पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड होते हैं, जिसे खोलने पर अंदर की डिजाइन बाहर उभरकर आती है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इस तरह के ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए कलर पेपर, ग्लू, कैंची और कलर्स की जरूरत होती है।
3. आसान ग्रीटिंग कार्ड

नए साल के मौके पर आप किसी अपने को कार्ड देने की सोच रहे हैं, तो आप इस सुंदर डिजाइन के कार्ड को आसानी से तैयार कर सकते हैं। कार्ड के ऊपर Happy New Year लिखकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं। बॉर्डर में आप सुंदर या आसान डिजाइन बना सकते हैं। इसके अंदर आप नए साल की शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं।
4. हार्ट शेप कार्ड

न्यू ईयर के खास मौके पर आप किसी अपने को हार्ट शेप कार्ड भी दे सकते हैं। आप पेपर को हार्ट शेप में काटें और उसके ऊपर Happy New Year 2026 या कोई छोटा प्यारा मैसेज लिख सकते हैं। इसे आप कार्ड के ऊपर चिपका दें। अंदर आप प्यार भरे मैसेज लिखें, ताकि आपके प्रिय को ये बेहद पसंद आए।
5. ग्लिटर डेकोरेटेड कार्ड

न्यू ईयर कार्ड के किनारों को ग्लिटर लगाकर सजाएं। बीच में आप नए साल से जुड़े संदेश लिख सकते हैं। इस तरह का कार्ड देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आप स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कार्ड और भी सुंदर और आकर्षक दिखे।
Also Read: Happy New year 2026, अपनों को भेजें 10+ दिल छू लेने वाले Wishes और Quotes


Download Android App
Download iOS App




