Oily Skin Care Routine: गर्मियों का मौसम आ गया है और स्किन की समस्याएं होनी भी शुरू हो गई है। इस मौसम में जिन लोगों की स्किन ऑयली है, तो कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये मौसम उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ा हुआ ऑयल चेहरे को काफी ज्यादा चिपचिपा बना देता है। इसका बुरा असर आपके लुक पर पड़ता है।
चिपचिपी स्किन से मुंहासे, ब्लैकहेड्स और स्किन इंफेक्शन जैसी परेशानियां भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। कुछ लड़कियां इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कुछ खास असर चेहरे पर देखने को नहीं मिलता है। अगर इस समय सही स्किन केयर टिप्स को फॉलो किया जाए, तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और आपको एक फ्रेश स्किन मिल सकती है।
Oily Skin Care Routine: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्किन केयर
1. फेसवॉश

अगर आप बाहर जा रहे हैं या बाहर से वापस आ रहे हैं, तो आपको दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को धोना चाहिए। चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल काफी ज्यादा जमा हो जाता है, जिसको निकाल फेंकना जरूरी होता है।
2. टोनर

स्किन को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप टोनर को लगाते हैं, तो स्किन के पोर्स को टाइट कर सकते हैं। ये आपके चेहरे के ऑयल को कम करके ताजगी देने का काम करता है।
3. ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर

बाजारों में कई तरह-तरह के मॉइस्चराइजर आपको देखने को मिल जाते हैं। गर्मियों में आपको बाहर जाने से पहले ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर को जरूर लगाना चाहिए। स्किन को हाइड्रेट रख के ताजगी देने का काम करेगा और स्किन से चिपचिपेपन को भी दूर करता है।
4. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन भी आपको जरूर स्किन पर लगाना चाहिए। ये स्किन को कई तरह से बचाने का काम करता है। गर्मियों में तेज धूप त्वचा को नुकसान करती है, लेकिन इसको लगाने से आप समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
5. आइस क्यूब मसाज
गर्मियों में अगर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप आइस क्यूब से मसाज कर सकते हैं। ये आपकी स्किन से सारी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है। ये चेहरे को ठंडक देने का काम करती है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: Keratin कराने के बाद कब और कैसे धोएं बाल? लंबे समय तक चमक बनाए रखने के Important Tips


Download Android App
Download iOS App




