Stressful Life में सुकून कैसे पाएं? बीके शिवानी के 5 अचूक मंत्र जीवन में लाएंगे खुशियां

BK Shivani Quotes in Hindi

BK Shivani Quotes in Hindi: असली कामयाबी सिर्फ पैसे से नहीं मापी जाती, बल्कि इस बात से तय होती है कि आपने कितने लोगों का दिल जीता और उनकी दुआएं लीं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत प्यार और शांति से करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। जब कोई गलती करे, तो उस पर चिल्लाने के बजाय प्यार से बात करें। इससे सामने वाले को अपनी गलती का अहसास भी होगा और आपका मन भी शांत रहेगा।

बीके शिवानी कहती हैं कि हम दूसरों के बारे में जैसा सोचते हैं या उनके साथ जैसा व्यवहार करते हैं, वही लौटकर हमारे पास आता है। अगर हम सबको इज्जत और खुशी देंगे, तो हमारे जीवन में भी सुकून बढ़ेगा। यहां तक कि ऑफिस में भी हमें सिर्फ काम और पैसे पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि वहां भी सबके साथ अच्छे रिश्ते बनाकर दुआएं बटोरनी चाहिए।

BK Shivani Quotes in Hindi: बीके शिवानी ने खुश रहने के 5 आसान मंत्र

  • दुआओं की ताकत: पैसा सिर्फ चीजें खरीद सकता है, लेकिन मन की शांति और असली सुख केवल लोगों के आशीर्वाद से मिलता है।
  • दूसरों को समझें: जो लोग बुरा व्यवहार करते हैं, वे अक्सर खुद अंदर से परेशान होते हैं। उनसे नफरत करने के बजाय उनके लिए शांति की प्रार्थना करें।
  • गुस्से से बचें: जो इंसान गुस्सा करता है, वह दूसरों का बुरा करने से पहले अपना खुद का सुकून और सेहत बिगाड़ लेता है। इसलिए गुस्सा न करें, शांत मन से काम करें।
  • सबको खुश रखें: जब आप दूसरों को सम्मान देते हैं, तो बदले में मिलने वाली दुआएं आपके जीवन को आसान बना देती हैं। दूसरों को खुद देख आपका मन भी हल्का होगा।
  • शुक्रिया अदा करें: कई बार जो चीज़े हमे मिली है, वो किसी के लिए सपने से कम नहीं होती है। इसलिए हर छोटी चीज में कमियां निकालने के बजाय, जो कुछ आपके पास है उसके लिए भगवान का शुक्रिया कहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।