Chatgpt Color Analysis Prompt: महंगे Style Experts को कहें अलविदा, अब ChatGPT की मदद से घर बैठे Free में जानें अपनी Skin के लिए Best Clothing Colors

Summary :

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ रंगों के कपड़े पहनने पर आपका चेहरा एकदम चमक उठता है, जबकि कुछ रंग आपको सुस्त या थका हुआ दिखाते हैं, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हर इंसान की स्किन टोन, आंखों और बालों के रंग के हिसाब से कुछ खास कलर ही उनके ऊपर ज्यादा अच्छे लगता हैं। इसे ही कलर एनालिसिस कहते हैं। पहले इस काम के लिए महंगे स्टाइल एक्सपर्ट्स की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब आप यही काम घर बैठे AI की मदद से फ्री में कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे स्किन का…

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ रंगों के कपड़े पहनने पर आपका चेहरा एकदम चमक उठता है, जबकि कुछ रंग आपको सुस्त या थका हुआ दिखाते हैं, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हर इंसान की स्किन टोन, आंखों और बालों के रंग के हिसाब से कुछ खास कलर ही उनके ऊपर ज्यादा अच्छे लगता हैं। इसे ही कलर एनालिसिस कहते हैं।

पहले इस काम के लिए महंगे स्टाइल एक्सपर्ट्स की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब आप यही काम घर बैठे AI की मदद से फ्री में कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे स्किन का सही रंग चुनने के लिए ChatGPT for Colour Analysis का इस्तेमाल कैसे करें और इसके लिए सबसे बेहतरीन प्रॉम्प्ट कौन से हैं।

ChatGPT for Colour Analysis: फोटो के साथ चैटजीपीटी कलर एनालिसिस कैसे करें?

ChatGPT for colour analysis
ChatGPT for colour analysis (Source: social media)

स्टेप 1: एक अच्छी फोटो चुनें

सबसे पहले अपनी एक ऐसी फोटो लें जो नेचुरल रोशनी में खींची गई हो। फोटो में कोई फिल्टर या भारी मेकअप नहीं होना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा का असली रंग साफ दिखे।

स्टेप 2: फोटो अपलोड करें और प्रॉम्प्ट लिखें

चैटजीपीटी ओपन करें, वहां दिए गए अटैचमेंट (प्लस या क्लिप) आइकॉन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें। फोटो अपलोड करने के बाद आपको एक सही प्रॉम्प्ट लिखना होगा।

स्टेप 3: चैटजीपीटी का जवाब देखें

ये प्रॉम्प्ट मिलते ही चैटजीपीटी आपकी फोटो को स्कैन करेगा और आपको विस्तार से बताएगा कि आप किस कलर सीजन (जैसे समर, विंटर, स्प्रिंग या ऑटम) में आते हैं और आपको किस तरह के शेड्स पहनने चाहिए।

Chatgpt Color Analysis Prompt With Photo: यहां देखें फोटो बनाने वाला प्रॉम्प्ट

Chatgpt Color Analysis Prompt With Photo
Chatgpt Color Analysis Prompt With Photo (Source: social media)

PROMPT 1: COLOR ANALYSIS
Create a personal color analysis graphic using this portrait. Show side-by-side clothing color comparisons to highlight which colors suit the subject best. Make it visual-first, with short labels only and no paragraphs.

🎀 PROMPT 2: HAIRSTYLE ANALYSIS
Create a hairstyle analysis graphic using this portrait. Show side-by-side hairstyles comparisons to highlight which hairstyles suit the subject best. Make it visual-first, with short labels only and no paragraphs.

🎀 PROMPT 3: MAKEUP ANALYSIS
Create a visual makeup analysis graphic using this portrait. Feature side-by-side comparisons to determine which makeup best suits the subject, and showcase their skin undertone. The graphic should be visual-first,
using only short labels with no paragraphs.

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।