Mahavir Jayanti 2026: भगवान महावीर की 10 Powerful Teachings, जो बदल देंगी आपका जीवन

Summary :

Lord Mahavir Teachings in Hindi: भारत में सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार बड़े प्यार और उत्साह से मनाते हैं। इन्हीं में से एक खास पर्व है ‘महावीर जयंती’। जैन धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा से मनाते हैं। यह दिन 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन जैन मंदिरों में खास पूजा होती है और जुलूस निकाले जाते हैं। भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें सच और अहिंसा के रास्ते पर…

Lord Mahavir Teachings in Hindi: भारत में सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार बड़े प्यार और उत्साह से मनाते हैं। इन्हीं में से एक खास पर्व है ‘महावीर जयंती’। जैन धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा से मनाते हैं। यह दिन 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती?

साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन जैन मंदिरों में खास पूजा होती है और जुलूस निकाले जाते हैं। भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें सच और अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाती हैं। यहां पर महावीर जी के 10 अनमोल विचारों के बारे में बताया गया है , जिन्हें अपनाने से जीवन सुंदर और खुशहाल बनाया जा सकता है।

Lord Mahavir Teachings in Hindi: महावीर जी के 10 अनमोल वचन

  1. अहिंसा का पालन करना ही जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है। सभी जीवित प्राणियों का आदर करना ही असली अहिंसा है।
  2. हर जीव आजाद है और अपनी जिंदगी के लिए किसी पर निर्भर नहीं है।
  3. खुद को न पहचान पाना ही सबसे बड़ी गलती है। यह समझ हमें खुद के भीतर झांकने से ही मिलती है।
  4. दुश्मन बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर के बुरे विचार जैसे गुस्सा, लालच और घमंड हैं।
  5. बाहर की लड़ाइयां जीतने से कहीं ज्यादा जरूरी है अपने मन को जीतना।
  6. ईश्वर कोई बाहरी चीज नहीं है। अपनी मेहनत और अच्छे कामों से कोई भी इंसान महान बन सकता है।
  7. हम अकेले ही दुनिया में आते हैं और अकेले ही जाते हैं। यहां कोई हमेशा के लिए साथ नहीं रहता।
  8. हम अंदर से ही पूरे और खुश हैं। असली खुशी बाहर की चीजों में नहीं, खुद के अंदर है।
  9. गुस्सा और गुस्सा बढ़ाता है, जबकि प्यार और माफी से प्यार ही बढ़ता है।
  10. खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। किसी को चोट न पहुंचाएं, क्योंकि जान सबको प्यारी है।

यह भी पढ़ें- 2 या 23 मार्च, कब से शुरू है 4 दिनों के चैती छठ का महाअनुष्ठान, नोट करें सूर्योपासना के महापर्व की शुभ तिथियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।