LPG Gas Savings Hacks: रसोई गैस की किल्लत से न हों परेशान, ये 6 आसान हैक्स बचाएंगे आपका सिलेंडर और पैसा

Summary :

मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के माहौल का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। देश के कई शहरों में एलपीजी रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में समझदारी इसी में है कि हम अपने घरों में गैस का इस्तेमाल कम से कम करें और इसकी बचत करें। रसोई गैस सिलेंडर हर घर की एक बुनियादी जरूरत होता है। लेकिन रोज-मर्रा के कामों में गैस इतनी ज्यादा इस्तेमाल होती है कि सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। कभी-कभी किचन में हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां और आदतें भी गैस की बर्बादी का कारण बनती…

मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के माहौल का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। देश के कई शहरों में एलपीजी रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में समझदारी इसी में है कि हम अपने घरों में गैस का इस्तेमाल कम से कम करें और इसकी बचत करें।

रसोई गैस सिलेंडर हर घर की एक बुनियादी जरूरत होता है। लेकिन रोज-मर्रा के कामों में गैस इतनी ज्यादा इस्तेमाल होती है कि सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। कभी-कभी किचन में हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां और आदतें भी गैस की बर्बादी का कारण बनती हैं। अगर हम अपनी इन आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो न सिर्फ गैस की बचत होगी बल्कि सिलेंडर भी लंबे समय तक चलेगा। आइए जानते हैं ऐसे 8 आसान LPG Gas Savings Hacks के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप गैस की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

LPG Gas Savings Hacks: रसोई गैस बचाने की टिप्स

1. बर्नर के हिसाब से बर्तन चुनें

LPG Gas Savings Hacks
LPG Gas Savings Hacks (Source: Social Media)

बर्तन का साइज हमेशा गैस बर्नर के आकार के मुताबिक होना चाहिए। अगर आप बड़े बर्नर पर कोई छोटा बर्तन रख देंगे, तो आग की लपटें बर्तन के बाहर निकल जाएंगी और गैस फालतू में जलेगी। इसलिए छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए ही बड़े बर्नर का इस्तेमाल करें।

2. खाना पकाने की तैयारी पहले ही कर लें

अक्सर लोग गैस चालू करके कड़ाही चूल्हे पर रख देते हैं और फिर आराम से सब्जी काटना, मसाले निकालना या आटा गूथना शुरू करते हैं। इस बीच गैस बिना वजह जलती रहती है। सही तरीका यह है कि गैस जलाने से पहले सब्जी काटने, मसाले निकालने और पानी आदि की पूरी तैयारी करके रख लें, ताकि गैस जलते ही तुरंत कुकिंग शुरू हो सके।

3. अनाज और दालों को भिगोकर बनाएं

LPG Gas Savings Hacks
LPG Gas Savings Hacks (Source: Social Media)

दाल, चावल, छोले, राजमा या कोई भी खड़ा अनाज सीधे गैस पर पकाने में बहुत ज्यादा समय और गैस लगती है। अगर आप इन्हें बनाने से कुछ घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें, तो ये अंदर से काफी सॉफ्ट हो जाते हैं। इसके बाद इन्हें पकाने में बहुत कम समय लगता है, जिससे गैस की भारी बचत होती है।

4. खाना हमेशा ढककर पकाएं

जब भी आप कड़ाही या पतीले में कुछ बनाएं, तो उसे ढक्कन से जरूर ढक दें। ऐसा करने से बर्तन के अंदर की भाप और गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे खाना बहुत जल्दी पक जाता है। जब खाना जल्दी पकेगा, तो गैस की भी बड़ी बचत होगी।

5. प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें

LPG Gas Savings Hacks
LPG Gas Savings Hacks (Source: Social Media)

दाल, चावल, राजमा, आलू या उबली जाने वाली सब्जियों के लिए प्रेशर कुकर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करें। कुकर के अंदर बनने वाली भाप और प्रेशर के कारण खाना सामान्य बर्तनों के मुकाबले आधे समय में पक जाता है। इससे समय और गैस दोनों की अच्छी-खासी बचत होती है।

6. गैस की आंच मध्यम रखें

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे पूरा खाना या तो बहुत तेज आंच पर बनाते हैं या फिर बिल्कुल धीमी आंच पर। जबकि, हर खाने को तेज आंच की जरूरत नहीं होती। तेज आंच रखने से गर्मी बर्तन के किनारों से बाहर निकलकर बर्बाद होती है। इसलिए खाना पकाते समय आंच को हमेशा मध्यम रखें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।