New Year 2026 Special Foods: नए साल पर देश-विदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम मची हुई है। लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ नए साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार हैं। न्यू ईयर के दिन लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर मिलने जाते हैं और एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां देते हैं। अधिकतर घरों में लोग छोटी-छोटी पार्टियां और गेट-टुगेदर ऑर्गेनाइज करते हैं, जिसमें सभी मिलकर एक साथ खाना खाते हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं।
अगर आप भी न्यू ईयर के दिन अपने घर में पार्टी रखने का प्लान बना रहे हैं, तो मेन्यू को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी डिशेज की रेसिपी बता रहे हैं, जो आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगी।
New Year 2026 Special Foods: नए साल पर बनाएं ये बेहतरीन डिश
1. दाल मखनी और नान

- दाल मखनी बनाने के लिए रात भर भीगी हुई दाल को कुकर में 4 सीटी लगाकर अच्छी तरह गला लें।
- तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट और बेसिक मसाले जैसे नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
- अब उबली हुई दाल में एक गिलास दूध मिलाकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद तैयार तड़का, गरम मसाला और हरी धनिया डालें और ऊपर से क्रीम से सजाएं।
- नान बनाने के लिए मैदे को दही और पानी से गूंथकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- फिर लोई बेलकर एक तरफ पानी लगाएं और तवे पर चिपकाकर उल्टा करके आंच पर सेक लें।
- अंत में मक्खन लगाकर गरमा-गरम दाल मखनी के साथ परोसें।
2. चीज बॉल्स

- न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे बढ़िया डिशेज में से एक है, चीज बॉल्स, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब इसमें कद्दूकस की हुई चीज, काली मिर्च पाउडर और कॉर्नफ्लोर मिलाकर एक मुलायम मिश्रण तैयार करें।
- अब हाथों से इस मिश्रण की गोल-गोल बॉल्स बना लें और गर्म तेल में तलने के लिए डाल दें।
- इन्हें तब तक तलें, जब तक चीज बॉल्स का रंग गोल्डन न हो जाए।
- इसके बाद इन्हें पुदीने की चटनी या केचप के साथ परोसें।
3. चिल्ली पोटैटो

- आपकी न्यू ईयर पार्टी में चिल्ली पोटैटो मेहमानों को खूब पसंद आएंगे।
- इसे बनाने के लिए आलू को लंबे टुकड़ों यानी फिंगर्स की शेप में काट लें और उन पर थोड़ा कॉर्नफ्लोर लगाकर तेल में तलने के लिए डाल दें।
- अब एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज, अदरक और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का भूनें।
- इसके बाद इसमें सोया सॉस और टोमैटो केचप डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर सॉस तैयार करें।
- अंत में तले हुए आलू के टुकड़े इस सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें. तैयार है आपका चिल्ली पोटैटो।
4. गाजर का हलवा

- सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा मिल जाए, तो मुंह का टेस्ट ही बदल जाता है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई गाजर को कड़ाही में थोड़ा घी डालकर 20 से 25 मिनट तक भूनें, ताकि उसका पानी सूख जाए।
- अब इसमें दूध या खोया और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और गाजर अच्छी तरह गल न जाए।
- आखिर में इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब हलवा कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे और ऊपर घी दिखने लगे, तो समझ लें कि गाजर का हलवा तैयार है।
5. बटर चिकन

- अपनी न्यू ईयर पार्टी में अगर आप मेहमानों को बटर चिकन खिलाएंगे, तो वे उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
- इसे बनाने के लिए चिकन को टमाटर की प्यूरी, मसाले, क्रीम और दही डालकर मैरिनेट कर लें।
- अब एक पैन में बटर डालकर चिकन को तेज आंच पर पकाएं, जब तक चिकन अच्छी तरह पक न जाए।
- इसके बाद काजू का पेस्ट, टमाटर प्यूरी और बटर डालकर ग्रेवी तैयार करें।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को 5 से 10 मिनट तक पकाएं।
- आखिर में कसूरी मेथी डालकर आंच से उतार लें। आपका बटर चिकन तैयार है।
Also Read: Winter में सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं Cheese Paneer Sandwich, जानें आसान Recipe


Download Android App
Download iOS App




