Cheese Paneer Sandwich Recipe: सर्दियों में लोग तरह-तरह की डिश बनाते हैं। सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। पनीर सैंडविच हर किसी को बेहद पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीज़ पनीर सैंडविच की रेसिपी बहुत ही आसान है। इसे बनाने में आप अपनी पसंद की किसी भी सब्जियों या मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम घर पर क्या बनाते हैं, सड़क के स्टॉलों पर मिलने वाला चीज़ पनीर सैंडविच हर किसी को पसंद होता है। आइए जानते हैं, इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं।
Cheese Paneer Sandwich Recipe: चीज़ पनीर सैंडविच बनाने की रेसिपी

सामग्री
- ब्रेड स्लाइस – 8 स्लाइस
- पनीर – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ/छोटे क्यूब्स)
- बारीक कटी सब्जियां- प्याज, शिमला मिर्च, गाजर (एक चौथाई कप)
- मेयोनीज – 2-3 बड़े चम्मच (या सादी मेयोनीज + आधा छोटा चम्मच तंदूरी मसाला)
- दही – 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- चीज़ की कुछ स्लाइस लें
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)
- बटर/घी- सेकने के लिए
Cheese Paneer Sandwich Recipe in Hindi: चीज़ पनीर सैंडविच बनाने की विधि

1. एक बड़ा कटोरा लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटी हुई सब्जियां (प्याज, शिमला मिर्च, गाजर) डालें।
2. अब इसमें मेयोनीज, गाढ़ा दही, चाट मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालें।
3. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि मिश्रण न तो बहुत सूखा हो और न ही बहुत गीला। (अगर आप तीखा पसंद करते हैं तो थोड़ी लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं।) आपकी चटपटी तंदूरी स्टफिंग तैयार है।
4. ब्रेड की दो स्लाइस लें। एक स्लाइस पर, स्टफिंग को समान रूप से फैलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार हरी चटनी या केचप भी लगा सकते हैं।

5. स्टफिंग को भरने के बाद, दूसरी ब्रेड स्लाइस पर चीज़ स्लाइस का एक पीस लगाकर इसे कवर करें और हल्का दबाएं। इसी तरह बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें।
6. ग्रिलर को गर्म करें। सैंडविच पर दोनों तरफ बटर या घी लगाएं और क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक ग्रिल करें।
7. एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें। तवे पर थोड़ा बटर डालें। सैंडविच को तवे पर रखें और ऊपर से भी बटर लगाएं।
8. सैंडविच को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से पलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक वह सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। हल्का दबाते हुए सेकने से यह और भी क्रंची बनेगा।
9. सैंडविच को गरमा गरम ही बीच से तिकोना काटें। इसे टोमेटो केचप और हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।


Download Android App
Download iOS App




