Flight संकट के बीच नए साल से IndiGo की नई पहल! बढ़ाए गए पायलट के भत्ते, जानें और क्या मिलेगी सुविधा?

Summary :

IndiGo Pilot Allowances: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo इस समय फ्लाइट कट और परिचालन बाधाओं के कठिन दौर से गुजर रही है। उड़ानों के रद्द होने और विमानों के ग्राउंड होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच, एयरलाइन प्रबंधन ने पायलट्स की नाराजगी को कम करने और स्थिति को संभालने के लिए उनके भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। IndiGo Pilot Allowances: पायलट्स के भत्तों में किया गया बदलाव IndiGo ने पायलट्स को मिलने वाले कई तरह के भत्तों में संशोधन किया है। ये बदलाव…

IndiGo Pilot Allowances: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo इस समय फ्लाइट कट और परिचालन बाधाओं के कठिन दौर से गुजर रही है। उड़ानों के रद्द होने और विमानों के ग्राउंड होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच, एयरलाइन प्रबंधन ने पायलट्स की नाराजगी को कम करने और स्थिति को संभालने के लिए उनके भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी।

IndiGo Pilot Allowances: पायलट्स के भत्तों में किया गया बदलाव

IndiGo ने पायलट्स को मिलने वाले कई तरह के भत्तों में संशोधन किया है। ये बदलाव मुख्य रूप से घरेलू लेओवर, डेडहेड, नाइट अलाउंस और कुछ नए भत्तों से जुड़े हैं। कंपनी का मानना है कि इससे पायलट्स का मनोबल बढ़ेगा और ऑपरेशन को स्थिर करने में मदद मिलेगी।

IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)
IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)

IndiGo Staff Morale: घरेलू लेओवर भत्ते में बढ़ोतरी

पहले 10 घंटे 1 मिनट से 24 घंटे तक के घरेलू लेओवर के लिए कप्तान को 2000 रुपये मिलते थे। अब इसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, फर्स्ट ऑफिसर का भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, 24 घंटे से अधिक के हर अतिरिक्त समय के लिए कप्तान को अब 150 रुपये (पहले 100 रुपये) और फर्स्ट ऑफिसर को 75 रुपये (पहले 50 रुपये) दिए जाएंगे।

वहीं रात में ड्यूटी करने वाले पायलट्स के लिए नाइट अलाउंस भी बढ़ाया गया है। अब कप्तान को प्रति रात घंटे के हिसाब से 2000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी लंबे और थकाऊ शेड्यूल को देखते हुए की गई है।

IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)
IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)

IndiGo Airline News: डेडहेड अलाउंस में बदलाव

डेडहेड उस स्थिति को कहा जाता है जब पायलट किसी उड़ान को संचालित करने के लिए यात्री के रूप में यात्रा करता है। अब हर ब्लॉक घंटे के हिसाब से कप्तान का डेडहेड अलाउंस 3000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर का 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।

नया टेल स्वैप अलाउंस

IndiGo ने पहली बार टेल स्वैप अलाउंस शुरू किया है। इसका मतलब है कि अगर पायलट को तय विमान की जगह किसी दूसरे विमान से उड़ान भरनी पड़े, तो उसे अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। पहले इस स्थिति में कोई अलाउंस नहीं दिया जाता था। सूत्रों के अनुसार, ट्रांजिट के दौरान मिलने वाला भोजन भत्ता भी बढ़ाया गया है। कप्तान के लिए यह राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है।

IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)
IndiGo Pilot Allowances (Image- Social Media)

IndiGo को 10 प्रतिशत फ्लाइट कट का आदेश

हालांकि, यह बढ़ोतरी नवंबर में एफडीटीएल नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के बाद हुई कटौती का लगभग 25 प्रतिशत ही मानी जा रही है। हाल ही में हुए परिचालन व्यवधानों के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को 10 प्रतिशत फ्लाइट कट करने का निर्देश दिया था।

IndiGo में इस समय कुल 5085 पायलट कार्यरत हैं। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने 8 दिसंबर को राज्यसभा में दी थी। कुछ हफ्ते पहले ही एयरलाइन को एक दिन में करीब 1600 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

यह भी पढ़ें: 2025 में एक के बाद एक रिश्तों का खून, सामने आया नीला ड्रम, हनीमून से लेकर धोखे के मर्डर केस; वो याद, जो आज भी कंपा देती है रूह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।