बिना प्याज-लहसुन के बनाएं Restaurant Style Corn Palak, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे और बड़े!

Summary :

Corn Palak Recipe: पालक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके बावजूद भी लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, प्याज-लहसुन की ग्रेवी बनाने के बावजूद भी लोगों को ये सब्जी पसंद नहीं आती है। लेकिन हम आज आपको बताएंगे इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में, जो न सिर्फ बिना प्याज और लहसुन के बनाई जा सकती है, बल्कि इसका स्वाद खाने वाले को उंगलियां चाटने पर भी मजबूर कर देगा। कॉर्न पालक बनाने के लिए ताजी पालक का उपयोग करें और साथ में कॉर्न…

Corn Palak Recipe: पालक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके बावजूद भी लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, प्याज-लहसुन की ग्रेवी बनाने के बावजूद भी लोगों को ये सब्जी पसंद नहीं आती है। लेकिन हम आज आपको बताएंगे इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में, जो न सिर्फ बिना प्याज और लहसुन के बनाई जा सकती है, बल्कि इसका स्वाद खाने वाले को उंगलियां चाटने पर भी मजबूर कर देगा। कॉर्न पालक बनाने के लिए ताजी पालक का उपयोग करें और साथ में कॉर्न के नरम दानों का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं, इसे कैसे बनाते हैं।

Corn Palak Recipe: कॉर्न पालक बनाने की रेसिपी

Corn Palak Recipe
Corn Palak Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • पालक – 1 कप
  • टमाटर – 2
  • काजू – 8-10
  • स्वीट कॉर्न – 1/2 कप
  • चीनी – 1 टेबल स्पून
  • कसूरी मैथी – 1/2 टेबल स्पून
  • नींबू रस – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • हींग, तेल, हल्दी

Corn Palak Recipe in Hindi: कॉर्न पालक बनाने की विधि

Corn Palak Recipe in Hindi
Corn Palak Recipe in Hindi (Source: social media)

1. कॉर्न पालक रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले पालक लें और उसे अच्छी तरह से धो लें।

2. उसे ब्लांच करने के बाद ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद पालक का पानी निकालकर उसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर उसकी प्यूरी तैयार कर लें।

3. अब एक कड़ाही लें और उसमें कटे टमाटर, काजू और हरी मिर्च को 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से पका लें।

4. इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि टमाटर नर्म न हो जाए। अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।

 palak corn sabji
palak corn sabji (Source: social media)

5. अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल को गर्म करें। इसमें जीरा डाल दें और चटकने लगे तो इसमें पालक की प्यूरी, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक मिला दें।

6. अब इसे तीन से चार मिनट तक फ्राई होने दें। इसके बाद इसमें टमाटर की तैयार प्यूरी, कॉर्न और सूखे मसाले डाल दें।

7. अब इन सभी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे 8 से 10 मिनट के लिए पकने रख दें।

8. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें। फिर कसूरी मैथी और नींबू का रस इस मिश्रण में मिला दें।

9. थोड़ी देर पकाने के बाद आपकी स्वादिष्ट कॉर्न पालक बनकर तैयार हो चुकी है। अब इसे बूंदी के रायते और पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

Also Read: Winters में झटपट बनाएं Healthy और टेस्टी Namkeen Daliya, स्वाद और सेहत का Perfect Combo

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।